UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के बहनोई (Brother-in-Law) राजेंद्र सिंह चौधरी (67) का गाजियाबाद के एक अस्पातल में निधन हो गया है। बताया गया है कि ब्रेन स्टोक की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया था

जानकारी के मुताबिक सीएम योगी के बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी को ब्रेन स्टोक की शिकायत पर गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि राजेंद्र सिंह चौधरी (67) को ब्रेन स्टोक हुआ था। उनको रविवार सुबह भर्ती कराया गया था।

ब्रेन डेड होने पर डॉक्टरों ने घर भेजा

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अस्पताल के न्यूरो फिजिशियन डॉ. सुमंतो चटर्जी, कार्डियोलोजिस्ट डॉ. धीरेंद्र सिघानिया और फिजिशियन डॉ. अंशुमन त्यागी की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि बुधवार शाम को उनका ब्रेन डेड हो गया। जिसके बाद परिवार वाले उन्हें घर ले आए थे।

विज्ञापन

घर पर ही ली अंतिम सांस

बताया गया है कि गाजियाबाद के ही राजनगर में उनका घर है। जहां वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर डॉक्टरों की निगरानी में थे। बुधवार देर रात उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ