'Mukhtar Ansari अमर रहे', जनाजे में लगे नारे; सुनकर भड़की पुलिस की चेतावनी- वीडियो बनवाई, कार्रवाई करेंगे

Mukhtar Ansari Funeral UP Police Action: मुख्तार अंसारी के जनाजे में खूब नारे लगे और नारेबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने की घोषणा की है। पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोपी भी डॉन के समर्थकों पर लगाया है। वीडियो से नारेबाजी करने वालों की शिनाख्त की जाएगी।

Mukhtar Ansari Funeral

मुख्तार अंसारी के जनाजे में हजारों लोग और डॉन के समर्थक जुटे।

विज्ञापन

Mukhtar Ansari Funeral UP Police Action Update: डॉन मुख्तार अंसारी को आज उसके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मुहम्मदाबाद युसुफपुर गांव में डॉन के घर फाटक में दफनाने की रस्में पूरी की गईं। अतिम विदाई देने से पहले नमाज पढ़ी गई। इसके बाद डॉन की शवयात्रा निकली, जो भारी हुजूम के बीच घर से आधा किलोमीटर दूर काली बाग स्थित कब्रिस्तान में पहुंची।

कब्रिस्तान में रीति रिवाजों के साथ मुख्तार अंसानी को दफना दिया गया। इस दौरान कब्रिस्तान में सिर्फ परिवार के सदस्यों को जाने दिया गया। कब्रिस्तान के बाहर डॉन के समर्थकों का सैलाब उमड़ा, जो लगातार नारेबाजी करते रहे। गाजीपुर पुलिस ने नारेबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की घोषणा की है। वीडियो से शिनाख्त करके नारेबाजी करने वालों पर मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

 

जनाजे को छूने के लिए लोगों में मची भगदड़

गाजीपुर के SP ओमवीर सिंह और DM आर्यका अखौरी ने मीडिया के सामने बयान दिया कि इलाके में धारा 144 लागू की गई थी, बावजूद इसके मुख्तार अंसारी के हजारों समर्थक जुटे। धारा 144 के नियम का उल्लंघन हुआ। भीड़ का कंट्रोल करने के लिए पुलिस जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों में मुख्तार अंसारी के जनाजे को छूने की होड़ लगी थी।

विज्ञापन

मना करने के बावजूद लोगों ने खूब नारेबाजी की। वीडियोग्राफी करवाई गई है और इसमें जो लोग नारे लगाते दिखेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्तार अंसारी के परिजनों ने भी लोगों से अपील की थी कि वे शांति बनाए रखें। पुलिस को उनका काम करने में सहयोग करें, लेकिन लोग नहीं माने। अब पुलिस अपना काम करेगी, नारेबाजी करने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे।

 

विज्ञापन

बांदा से गाजीपुर देररात पहुंचा पार्थिव शरीर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 19 साल से जेल में कैद मुख्तार अंसारी की गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। हालांकि उसके परिवार ने स्लो पॉइजन देकर मारने का आरोप लगाया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने की वजह हार्ट अटैक बताई गई। पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी का पार्थिव शरीर लेकर बेटा उमर अंसारी बांदा से गाजीपुर पहुंचा। यहां मुख्तार अंसारी के घर फाटक के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके बाद सुबह नमाज अदा करने के बाद मुख्तार अंसारी का जनाजा निकला, जिसमें हजारों की संख्या में लोग उमड़े, वहीं भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ