अंबेडकरनगर के चर्चित मंशाराम हत्याकांड में बड़ा फैसला, अजय सिपाही समेत तीन दोषियों को आजीवन कारावास

अंबेडकरनगर के चर्चित वर्ष 2016 मंशाराम हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला. पूर्व ब्लॉक प्रमुख और माफिया के रूप में चर्चित अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही समेत तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा. जानें पूरा मामला और अदालत का फैसला. पढ़िए उत्तर प्रदेश से बृजेन्द्र वीर सिंह की रिपोर्ट.

Untitled design (7)

अंबेडकरनगर में वर्ष 2016 में हुए बहुत ही चर्चित मंशाराम हत्याकांड में अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख और माफिया के रूप में चर्चित अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही समेत तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इस फैसले के बाद पूरे जिले में यह मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है.

विज्ञापन

यह घटना साल 2016 में हुई थी, जब चुनावी रंजिश का लेकर मंशाराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और परिजनों ने हत्या के पीछे राजनीतिक दुश्मनी का आरोप लगाया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और कई लोगों से पूछताछ की. जांच के दौरान साजिश और हत्या में अजय सिपाही सहित अन्य तीन आरोपियों की भूमिका सामने आई थी.

विज्ञापन

मामला अदालत में पहुंचा, जहां अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में लगातार सुनवाई चली. अभियोजन पक्ष ने गवाहों के बयान और साक्ष्य प्रस्तुत किए. अदालत ने सभी तथ्यों और सबूतों पर विचार करने के बाद तीनों आरोपियों को हत्या और आपराधिक साजिश का दोषी पाया.

विज्ञापन

फैसला सुनते हुए अदालत ने कहा कि यह अपराध गंभीर प्रकृति का है और समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करता है. इसलिए दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है. साथ 10–10हजार रुपए के जुर्माना भरने का भी दिया दण्ड. सजा सुनाए जाने के बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया.

इस फैसले को कानून व्यवस्था के लिए एक सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. वहां के लोगों का मानना है कि लंबे समय से चल रहे इस मामले में न्याय मिलने से पीड़ित परिवार को राहत मिली है. वहीं प्रशासन का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ