शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बकरी चराने के दौरान मंदबुद्धि दलित किशोरी से 50 साल के अधेड़ ने रेप किया था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी के अलावा उसके कई अन्य साथियों ने भी पीड़िता के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई थी। इसके बाद पीड़ित परिवार 7 माह से अपनी बेटी को लेकर न्याय के लिए भटक रहा है। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी दरिंदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बजाय थाने में समझौता करा दिया था। इस मामले को 1 मई को न्यूज 24 ने प्रमुखता से उठाया था।
खबर का असर
इस मामले में न्यूज 24 की खबर का असर हुआ है। दलित रेप पीड़िता की एफआईआर दर्ज नहीं करने पर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है। सीओ अनूपशहर की जांच में थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज दोषी पाए गए थे। इसके बाद एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने थाना प्रभारी एमके त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह की इस कार्रवाई से जिले के थानेदारों में हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरा मामला?
यह वारदात अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है, जहां 7 माहीन पहले महज 14 साल की मंदबुद्धि दलित किशोरी जंगल मे बकरी चराने गई थी। बकरी बाजरे के खेत में चरने के लिए चली गई। आरोपी भी वहीं बकरी चरा रहा था। तभी आरोपी ने पीड़िता को बाजरे के खेत से बकरी बाहर निकालने को भेज दिया। आरोप है कि जब किशोरी खेत से बकरियों को बाहर निकाल रही थी तभी आरोपी ने उसे दबोच लिया और रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसीलिए दबी सहमी नाबालिग ने परिवार में इसकी जानकारी नहीं दी।
पुलिस पर उठ रहे सवाल
आरोप है कि इसके बाद वह आए दिन किशोरी के साथ जबरदस्ती करता था। इतना ही नहीं आरोपी अधेड़ ने अपने कई अन्य साथियों से भी किशोरी के दरिंदगी करवाई। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि रेप की घिनौनी वारदात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस की कार्यशैली पर भी न सिर्फ पीड़ित परिवार, बल्कि स्थानीय लोग भी सवाल उठा रहे हैं।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
20 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
22 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines