Lucknow News: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की इमारत में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां पहुंची
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के एक निर्माणाधीन भवन में आग लग गई। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है। मौके पर राहत कार्य जारी है।
#WATCH | Lucknow, UP: Fire broke out at the under-construction building of King George's Medical University. Fire tenders on the spot. Further details awaited pic.twitter.com/OQMSxZyDKy
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 8, 2023
जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार दोपहर की है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी परिसर में कार्डियोलॉजी सेंटर में एक एक भवन के निर्माण का कार्य चल रहा है। किन्हीं कारणों से इस निर्माणाधीन भवन की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। बताया गया है कि भवन के भूतल पर ओपीडी का संचालन होता है। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है। हालांकि हादसे में किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।
आग लगने की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने इमारत को खाली कराया और पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर दी है। अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। एक अधिकारी ने बताया कि पहली प्राथमिकता आग को बुझाना है। इशके बाद आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी।
लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि इमारत में ऊपरी मंजिल पर शटरिंग का काम चल रहा था और किसी वजह से आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण का पता नहीं चला पाया है लेकिन काम कर रहे लोगों से इसके बारे में पूछा जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: