कौन हैं IAS आकांक्षा राणा? जो महाकुंभ में निभाएंगी बड़ी जिम्मेदारी

Who Akanksha Rana: महाकुंभ में मौनी अमावस्या के मौके पर होने वाले स्नान से पहले भगदड़ मच गई। महाकुंभ की स्थिति को संभालने के लिए स्पेशल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर IAS आकांक्षा राणा को नियुक्त किया गया है।

Who Akanksha Rana

Who Akanksha Rana: प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। कल महाकुंभ में भगदड़ मच गई, जिसमें करीब 30 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद महाकुंभ में कई बदलाव किए गए। महाकुंभ में स्थिति को संभालने के लिए IAS आकांक्षा राणा को नियुक्त किया गया। आकांक्षा राणा की बात करें तो वह 2017 बैच की अधिकारी हैं। इसके अलावा उन्होंने जॉइंट मजिस्ट्रेट के रूप में भी काम किया है। जानिए कौन हैं IAS आकांक्षा राणा?

विज्ञापन

कैसे हुई भगदड़?

महाकुंभ में भगदड़ से कई श्रद्धालुओं ने अपनी जान गंवा दी। कई परिवार इस भगदड़ में उजड़ गए, जिसकी दर्दनाक तस्वीरें सामने आईं। इसपर स्पेशल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर IAS आकांक्षा राणा का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने भगदड़ का कारण बताया। उन्होंने कहा कि संगम मार्गों पर कुछ बैरियर टूट गए, जिसकी वजह से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी।

विज्ञापन

कौन हैं IAS आकांक्षा राणा?

AS आकांक्षा राणा उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई की रहने वाली हैं। वह 2017 बैच की अधिकारी हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई उत्तर-पूर्वी राज्यों में हुई, इसके बाद उन्होंने IIT कानपुर से इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री ली और UPSC की तैयारी शुरू की। साल 2017 में परीक्षा पास कर IAS ऑफिसर बन गईं। अभी आकांक्षा महाकुंभ मेले की स्पेशल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर काम कर रही हैं। इसके पहले वह हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के तौर पर तैनात थीं। उन्होंने प्रयागराज में जॉइंट मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं हैं।

विज्ञापन

मरने वालों में कई राज्यों के लोग शामिल

मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार आधिकारिक बयान सामने आया। जिसमें बताया गया कि भगदड़ में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 25 लोगों की पहचान की जा चुकी थी। मरने वाले लोगों में गुजरात, कर्नाटक समेत कई राज्यों के लोग शामिल थे। वहीं, सीएम योगी ने पीड़ित परिवारों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ