Mahakumbh Mela Stampede: भगदड़ में हुई 30 की मौत, 19 घायल, पुलिस ने दिया ये बयान 

Mahakumbh Mela Stampede UP Government Official Statement: पुलिस डीआईजी के अनुसार मंगलवार देर रात डेढ़ बजे घाट पर काफी ज्यादा भीड़ थी। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की हुई थी। जबकि भीड़ में ब्रह्म मुहूर्त में नहाने की होड़ मच गई और लोग बैरिकेड तोड़कर इधर-उधर भागने लगे।

प्रतिकात्मक फोटो (31)
विज्ञापन

Mahakumbh Mela Stampede UP Government Official Statement: मौनी अमावस्या पर आज सुबह महाकुंभ में हुई भगदड़ पर उत्तर प्रदेश सरकार का पहला आधिकारिक बयान आया है। पुलिस डीआईजी वैभव कृष्ण के अनुसार इस भगदड़ में अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 19 घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

उन्होंने कहा कि मरने वालों में 25 लोगों की पहचान हो चुकी है, मरने वाले लोगों में गुजरात, कर्नाटक समेत अन्य राज्यों के लोग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद कुल 90 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया था, जिनमें गंभीर चोटिल 19 लोग ही फिलहाल भर्ती हैं, बाकी सभी लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन

भीड़ में ब्रह्म मुहूर्त में नहाने की होड़ मच गई और लोग बैरिकेड तोड़कर इधर-उधर भागने लगे

पुलिस डीआईजी के अनुसार मंगलवार देर रात डेढ़ बजे घाट पर काफी ज्यादा भीड़ थी। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की हुई थी। जबकि भीड़ में ब्रह्म मुहूर्त में नहाने की होड़ मच गई और लोग बैरिकेड तोड़कर इधर-उधर भागने लगे। जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया, लोग घाट के आसपास सो रहे लोगों को कुचलकर आगे बढ़ने लगे।

विज्ञापन

फिलहाल स्थिति नियंत्रित, आज के लिए घाट पर नहीं था कोई VIP प्रोटोकॉल

पुलिस ने साफ कहा कि हमने ग्रीन कॉरिडोर बनाया था, लेकिन आज के लिए घाट पर कोई VIP प्रोटोकॉल नहीं था।  फिलहाल मेला स्थल पर स्थिति कंट्रोल में है। बताया जा रहा है कि आज शाम तक करीब 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अमृत स्नान किया है। इसके अलावा 13 जनवरी से अब तक महाकुंभ में करीब 25 करोड़ लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

ये थी भगदड़ की वजह

पुलिस के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त से पूर्व प्रात: 1 से 2 बजे के बीच मेला क्षेत्र में अखाड़ा मार्ग पर भारी भीड़ का दबाव बना। इस भीड़ के दबाव के कारण दूसरी ओर के बैरिकेड्स टूट गए। भीड़ के लोग बैरिकेड फांदकर दूसरी तरफ ब्रह्म मुहूर्त के स्नान का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को कुचलना शुरू कर दिया। हालांकि प्रशासन ने तुरंत ग्रीन कॉरिडोर बनाते हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ