कौन हैं प्रिया सरोज? डीयू से लॉ, पिता हैं पूर्व सांसद, मछलीशहर लोकसभा से सपा ने बनाया अपना प्रत्याशी

Lok Sabha Election 2024: प्रिया सरोज की गिनती तेज तर्रार वकीलों में होती है। कई बार वह अपने पिता के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में देखी गई हैं। उनके पिता तूफानी सरोज साल 1999 में सैदपुर और 2014 में मछली शहर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे।

priya saroj

priya saroj

Lok Sabha Election 2024: सपा ने रविवार को लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपने सात और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इनमें सबसे यंग चेहरा है, मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज। प्रिया लॉ ग्रेज्युएट हैं और फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। राजनीति प्रिया को विरासत में मिली है, उनके पिता तूफानी सरोज पूर्व सांसद हैं और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं में उनकी गिनती होती है।

विज्ञापन

कौन हैं प्रिया सरोज?

प्रिया सरोज की गिनती तेज तर्रार वकीलों में होती है। कई बार वह अपने पिता के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में देखी गई हैं। उनके पिता तूफानी सरोज साल 1999 में सैदपुर और 2014 में मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। इसके बाद साल 2022 में तूफानी सरोज केराकत विधानसभा से विधायक का चुनाव जीते। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यंगस्टर्स प्रिया सरोज को फॉलो करते हैं।

विज्ञापन

किससे है मुकाबला

बीजेपी ने मछलीशहर लोकसभा सीट से बीपी सरोज को अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले वह 2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी की टिकट से जीत दर्ज कर चुके हैं। 2019 में बीपी सरोज को इस सीट पर कुल 4,88,397 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बसपा के त्रिभुवन राम को 4,88,216 वोट मिले थे। जीत का अंतर महज 181 वोट था। इस सीट पर बीजेपी और बसपा दोनों का वोट बैंक मजबूत है।

प्रिया को टिकट देकर साधा जातीय समीकरण

मछलीशहर लोकसभा सीट पर दलितों की संख्या सबसे ज्यादा है। प्रिया को टिकट देकर सपा ने यहां जातीय समीकरण साधने की कोशिश की हैं। जानकारी के अनुसार साल 2011 की जनसंख्या के मुताबिक इस सीट पर अनुसूचित जाति की आबादी 2,48,005, यादव  2,01,867, क्षत्रिय 2,42,164, कायस्थ- 91,452  मुस्लिम आबादी की संख्या 89,322  है। बता दें यूपी में कुल 80 लोकसभा सीट हैं, 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होतना है और 4 जून को मतगणना होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ