कानपुर कमिश्नरी कोर्ट में वकीलों ने पुलिसवालों को पीटा, सिपाही ने 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

Kanpur, Hindi News, UP News, UP

Kanpur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले में वकीलों ने कमिश्नरी कोर्ट में एक सिपाही के साथ मारपीट और धक्कामुक्की की। बताया गया है कि सिपाही शांतिभंग के दो आरोपियों को कोर्ट में पेशी के लिए ले गया था। जहां वकीलों ने उसके साथ वारदात कर दी। सिपाही की तहरीर पर कोतवाली थाने में 10 वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

शांतिभंग के दो आरोपियों को लेकर गया था सिपाही

जानकारी के मुताबिक सिपाही मोहम्मद इरफान और होमगार्ड शिवशरण सिंह शांतिभंग में गिरफ्तार अशोक और अश्वनी को लेकर कमिश्नरी कोर्ट पहुंचे थे। यहां दोनों आरोपियों की पेशी होनी थी। बताया गया है कि दोनों पुलिस कर्मी कोर्ट परिसर में एक पेड़ के नीचे आरोपियों के साथ खड़े थे। तभी वहां 10 वकील पहुंचे।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1635811982816288770

विज्ञापन

आरोपी को बचाने में सिपाही के साथ वारदात

सिपाही इरफान का आरोप है कि वकीलों ने आरोपी अशोक को पीटना शुरू कर दिया। जब सिपाही ने आरोपी को बचाने के लिए विरोध किया तो वकीलों ने उसके साथ भी मारपीट की। उसे धक्का दिया। बताया गया है कि इसके बाद सिपाही ने अपने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इरफान की तहरीर पर दो नामजद समेत 10 वकीलों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने ये कहा

घटना के बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि यह पुलिस और वकीलों में आपस का मामला है। पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकर मामले को निपटाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ