वोटिंग के दिन नोएडा-गाजियाबाद में क्या रहेगा बंद? देखें पूरी लिस्ट

Second Phase Voting : देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में गाजियाबाद और नोएडा में वोटिंग होगी। इसे लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। वोटिंग के दिन गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में क्या बंद रहेगा, देखें पूरी लिस्ट।

Lok sabha Election 2024

वोटिंग के दिन नोएडा-गाजियाबाद में क्या रहेगा बंद?

विज्ञापन

Noida-Ghaziabad Voting Day : लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में सुबह 7 बजे से मतदान होगा। सेकंड फेज में दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में वोट डाले जाएंगे। ऐसे में मतदान के दिन लोगों में कंफ्यूजन बना रहता है कि शहर में क्या बंद रहेगा? इसे लेकर इस एक ही खबर में आपको सारी जानकारी मिल जाएगी।

स्कूलों-कॉलेजों में रहेगा अवकाश

विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में वोटिंग के दिन शुक्रवार को स्कूल-कॉलजों में अवकाश रहेगा, लेकिन शनिवार को फिर सामान्य दिनों की तरह शैक्षणिक संस्थान खुल जाएंगे। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने नोएडा को लेकर आदेश जारी किया है।

कार्यालयों में रहेगी छुट्टी

विज्ञापन

नोएडा और गाजियाबाद में दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सरकारी दफ्तरों और बैंकों में छुट्टी रहेगी। जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी, बल्कि वे मतदान करने के लिए हाफ डे ले सकते हैं। पूरे दिन बैंक बंद रहेंगे। साथ ही प्राइवेट दफ्तरों और फैक्ट्रियों को कर्मियों को पेड लीव देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

शराब की दुकानें भी बंद

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में दूसरे चरण में जहां-जहां मतदान होगा, वहां वोटिंग से एक दिन पहले से ही शराब की दुकानें बंद हैं। दोनों जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ