BJP-कांग्रेस को वोट नहीं देंगे, बहिष्कार करते हैं; UP के राजपूत भड़के, जानें क्यों किया बॉयकॉट?

Bulandshahr UP Voting Boycott: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक गांव में आज लोगों ने लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग का बहिष्कार किया है। उन्होने ऐलान किया कि वे न तो भाजपा को वोट देंगे और न ही कांग्रेस के लिए मतदान करेंगे। वे वोटिंग डालेंगे ही नहीं, पूर्ण बहिष्कार करते हैं।

Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Boycott by Bulandshahr UP Villagers

Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Boycott by Bulandshahr UP Villagers

Voting Boycott by Bulandshahr UP Villagers: न भाजपा को, न कांग्रेस को और न ही किसी और दल को वोट देंगे। कोई काम नहीं करता तो अपने अधिकारी को बेकार करना गंवारा नहीं। हम मतदान का बहिष्कार करते हैं। वोट मांगने आए नहीं, मतदान कराने वाले भेज दिए। हम मोदी-योगी के समर्थक हैं और हमेशा से भाजपा को वोट करते आए हैं, लेकिन अबकी बार धैर्य का बांध टूट गया है, क्योंकि पिछले कई वर्षों से न तो गांव की जर्जर सड़कें बनी हैं। न ही बिजली पानी की कोई सुविधा मिल रही है। इसलिए लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग को बहिष्कार करने का फैसला लिया। यह मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है, जहां राजपूतों ने आज मतदान का बहिष्कार किया।

अपेक्षित विकास नहीं होने से भड़के ग्रामीण

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब देखना यह है कि राजपूतों की नाराजगी का कितना असर रिजल्ट पर पड़ेगा, यह परिणाम बताएंगे, लेकिन डिबाई विधान सभा क्षेत्र के गांव रामपुर में, गांव यावापुर खुर्द में, ऊंचागांव विकास खंड क्षेत्र के गांव मदनगढ़ में और शिकारपुर के ब्लॉक पहासू के गांव अकरवास में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करके भारी विरोध जताया।

डिबाई तहसील के गांव यावापुर खुर्द में हीरापुर तक जाने वाली सड़क के नहीं बनने से लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया।  स्याना के गांव सुलैला और मदनगढ़ में अपेक्षित विकास नहीं होने से ग्रामीण नाराज हैं। लोगों का कहना हैकि  गांव में जलभराव और गंदगी है। विकास कार्य में उपेक्षा की जा रही है। वोट मांगने आते हैं और चले जाते हैं। जीतने के बाद आते ही नहीं।

सुबह 9 बजे तक सुलैला में 3 और मदनगढ़ में एक वोट डला था। बहिष्कार की सूचना मिलते ही मजिस्ट्रेट सुमित कुमार गौतम, जोनल मजिस्ट्रेट प्रेमवीर सिंह, स्याना SDM देवेंद्र पाल सिंह, CO डॉ अनूप सिंह मौके पहुंचे। हालांकि मदनगढ़ में काफी समझाने के बाद वोटिंग शुरू हुई, लेकिन लोगों ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। ज्यादातर पोलिंग बूथ खाली पड़े नजर आए।

समझाने के बाद भी नहीं माने ग्रामीण

SDM शिकारपुर प्रियंका गोयल ने बताया कि शिकारपुर के ब्लॉक पहासू के गांव अकरवास में लोगों ने वोटिंग नहीं की। उन्होंने पोलिंग बूथ नंबर 199 पर मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणें का कहना है कि एक रास्ता नहीं बनाया गया। गांव में पानी भरा हुआ है। आज दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा में वोटिंग चल रही हे।

चुनाव मैदान में 91 प्रत्याशी हैं, जिसमें 81 पुरुष तथा 10 महिला कैंडिडेट हैं। सबसे अधिक वोटर्स गाजियाबाद में 29 लाख 45 हजार 487 और सबसे कम मतदाता बागपत में 16 लाख 53 हजार 146 हैं। ग्रामीणों को समझाया, लेकिन वे मतदान करने को राजी नहीं हुए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ