---विज्ञापन---

कन्नौज में बिछी अनोखी बिसात; अखिलेश यादव के सामने पति-पत्नी

Akhilesh Yadav Kannauj Election Nomination: अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें भाजपा सांसद सुब्रत पाठक और उनकी पत्नी नेहा पाठक टक्कर दे रही हैं। ऐसे में कन्नौज का चुनावी रण भी काफी रोमांचक हो गया है। आइए जानते हैं चुनावी समीकरण...

---विज्ञापन---

UP Kannauj Lok Sabha Election 2024: आखिरकार अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने को लेकर सस्पेंस खत्म हो ही गया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं और आज वे चुनाव नामांकन भरेंगे। इसके साथ ही कन्नौज में बेहद अनोखी चुनावी बिसात भी बिछ गई है। क्योंकि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को पति-पत्नी का एक जोड़ा कड़ी टक्कर दे रहा है, जिससे कांटे का मुकाबाला होने के आसार हैं।

दरअसल, भाजपा की टिकट से मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक (Subrat Pathak) लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं और उनकी पत्नी नेहा पाठक ने बीते दिन निर्दलीय चुनाव नामांकन भर दिया। इस तरह जहां पति-पत्नी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं दोनों मिलकर अखिलेश यादव को भी कड़ी टक्कर दे सकते हैं। ऐसे में अखिलेश यादव के उम्मीदवारी से कन्नौज हाई प्रोफाइल सीट बन गइ है, वहीं इस सीट का चुनावी रण भी काफी रोचक हो गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:‘फेक न्‍यूज’ फैलाने वाले ज‍िस यूट्यूबर को नीतीश कुमार ने भेजा जेल, BJP करेगी पार्टी में शाम‍िल

समाजवादी पार्टी का गढ़ थी कन्नौज लोकसभा सीट

राजनीतिक इतिहास की बात करें तो कन्नौज लोकसभा सीट कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ थी। 1998 से यह सीट समाजवादी पार्टी के खाते में ही जा रही थी, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अखिलेश यादव के इस किले में सेंध लगा दी। सुब्रत पाठक चुनाव जीते और इस बार भी वे चुनावी रण में ताल ठोक रहे हैं। 1967 में कन्नौज को लोकसभा का दर्जा मिला।

---विज्ञापन---

कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित यहां से चुनाव लड़कर सांसद रह चुकी हैं। 1998 में समाजवादी पार्टी के प्रदीप यादव चुनाव जीते और उसके बाद यह साीट सपा की हो गई। 1999 में मुलायम सिंह यादव सांसद बने। 2004 और 2009 में अखिलेश यादव यहां से सांसद बने। 2014 में अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव ने यहां चुनाव जीता। 2019 में यह सीट भाजपा के खाते में चली गई। अब 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव फिर कन्नौज से किस्मत आजमा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:कांग्रेस के इरादे खतरनाक…Sudhanshu Trivedi ने ऐसा क्यों कहा? Sam Pitroda का बयान कैसे बना मुद्दा

---विज्ञापन---

भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कन्नौज में बिछी चुनावी बिसात को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुद्दा केवल मोदी है, चाहे अखिलेश यादव चुनाव लड़े या कोई और, जीत सिर्फ भाजपा की होगी। सपाइयों ने बड़े-बड़े बंगले बनाए और भाजपा ने केवल विकास कार्य किए।

First published on: Apr 25, 2024 10:07 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola