लाॅरेंस गैंग के शूटर का मथुरा में एनकाउंटर, गोली लगने के बाद दबोचा, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश

Mathura News: मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में मथुरा और दिल्ली पुलिस का लाॅरेंस गैंग के शूटर के साथ एनकाउंटर हो गया। पुलिस को देख शूटर भागने लगा तभी पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी, फिलहाल उसका हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Lawrence Gang Sharp Shooter Encounter in Mathura

Lawrence Gang Sharp Shooter Encounter in Mathura

विज्ञापन

Lawrence Gang Sharp Shooter Encounter: मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह लाॅरेंस गैंग के शूटर के साथ मथुरा और दिल्ली पुलिस का एनकाउंटर हो गया। मुठभेड़ के दौरान शार्प शूटर के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। फिलहाल उसे इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि दिल्ली समेत कई राज्यों की पुलिस उसे तलाश रही थी।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पिछले कई दिनों से नादिरशाह हत्याकांड के मामले में लाॅरेंस गैंग के शूटर योगेश कुमार की तलाश में जुटी थी। गुरुवार सुबह सूचना पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में पहुंची। जहां उसे 26 साल के योगेश कुमार उर्फ राजू पुत्र प्रेम बाबू निवासी बदायूं के छिपे होने की जानकारी मिली। लोकेशन मिलते ही दिल्ली पुलिस और रिफाइनरी थाना पुलिस की एक टीम योगेश को अरेस्ट करने के लिए दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर तलाश करने लगी।

विज्ञापन

ऐसे हुई मुठभेड़

मथुरा की थाना रिफाइनरी टीम योगेश को अरेस्ट करने के लिए उसकी तलाश करने लगी। पुलिस उसे अरेस्ट कर पाती इससे पहले ही वह बाइक से रेलवे फाटक की ओर भागने लगा। जहां उसकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली उसके पांव में लगी जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया और हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने योगेश के पास से 32 बोर की पिस्टल, 10 कारतूस और बाइक बरामद की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ