पिकअप में आया करंट तो कूदकर भागे 25 लोग, ड्राइवर ने मां बेटी समेत 4 को रौंदा, मथुरा में बड़ा हादसा

Mathura Accident: मथुरा में आज सुबह एक भयंकर हादसा हुआ। एक पिकअप बिजली के खंभे से टकरा गई। वहीं अपनी जान बचाने के लिए जब ड्राइवर ने गाड़ी बैक की तो उसमें कई लोग कुचल गए।

Mathura Accident

सांकेतिक तस्वीर

विज्ञापन

Mathura Accident: मथुरा में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में 2 महिलाओं और 2 बच्चियों की मौत हो गई है। वहीं 5 लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पिकअप में कुल 25 लोग सवार थे। सभी लोग बिहार से पलवल मजदूरी करने जा रहे थे। टक्कर लगते ही गाड़ी में करंट आ गया, जिससे डरकर लोग इधर उधर कूद गए। करंट से बचने के लिए ड्राइवर ने गाड़ी बैक की तो सड़क पर गिरे लोग कुचले गए। वहीं हादसे के बाद मौके से ड्राइवर फरार हो गया।

हादसे में 4 मां बेटियों की मौत

हादसा थाना कोसी कलां क्षेत्र में शेरगढ़ रोड पर हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में जान गवांने वालों में बिहार के गया जिला निवासी गौरी देवी (35) और निवासी की बेटी कोमल, कुंती देवी (30) और कुंती की बेटी प्रियंका (2) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में काजल, जीरा, माना, गंगा और सत्येंद्र का नाम शामिल है।

विज्ञापन

लोगों को लगा करंट

जानकारी के मुताबिक, जैसे की पिकअप खंभे से टकराई उसमें करंट आ गया। इससे बचने के लिए सवार लोग बाहर निकल गए। करंट से बचने के लिए ड्राइवर ने पिकअप को पीछे किया, जिसमें कई लोग कुचल गए। इस हादसे के बाद से ड्राइवर फरार है। इसपर CO छाता आशीष शर्मा ने जानकारी दी कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

गाड़ी में सवार सभी लोगों को मजदूरी के लिए ये बिहार से बुलाया गया था। ईंट भट्टा पर काम करने के लिए सभी लोग बिहार के गया से ट्रेन से अलीगढ़ पहुंचे थे। इसके बाद उनको पिकअप के जरिए मथुरा के कोसी में बने ईंट भट्टा पर ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ