बाप ने ही कर दिया रिश्तों को कलंकित, तीन साल के मासूम का 5 लाख में किया सौदा
Edited By Pushpendra Sharma

kasganj
Edited By Pushpendra Sharma

kasganj
मानस श्रीवास्तव, कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बाप ने रिश्तों को कलंकित करते हुए अपने तीन वर्षीय मासूम बेटे का 5 लाख में सौदा कर दिया। जानकारी के अनुसार, बाप ने नाटकीय ढंग से अपनी सोती हुई पत्नी के पास से उठाया उठाया और छोटे भाई की पत्नी के साथ मिलकर एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र में बदन सिंह नामक व्यक्ति के घर में भेज दिया।
इस मामले पर एसपी का कहना है कि बरेली की महिला से पांच लाख में सौदा हुआ था। पड़ोसी जिले एटा के दो आरोपी भी इसमें शामिल हैं। हालांकि कासगंज पुलिस ने 12 घंटे में ही बच्चे को बरामद कर लिया। सीओ सहावर डीके पंत के नेतृत्व में तीन टीमों ने सफलता प्राप्त की।
पुलिस ने पड़ोसी जनपद एटा के बागवाला थाना क्षेत्र के राजपुर गांव से बरामदगी की है। साथ ही अपहृत बच्चे के पिता, चाची और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे की बरामदगी से गदगद डीआईजी अलीगढ़ दीपक कुमार ने पुलिस टीम को 40 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: