Kanpur Viral Video: हरे रंग की स्पोर्ट्स बाइक से किया स्टंट, थानेदार ने पकड़ ली काली पल्सर, फिर अधिकारी को आया गुस्सा

Kanpur Viral Video

Kanpur Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 26 जनवरी के दिन कुछ बाइक सवारों ने गंगा बैराज पुल पर हरे रंग की स्पोर्ट्स बाइक से स्टंट किया। वायरल वीडिया (Viral Video) जब अधिकारी तक पहुंचा तो कार्रवाई का आदेश हुआ। थानेदार ने आदेश का किसी भी हाल में पालन करते हुए काले रंग की पल्सर बाइक सवार पर कार्रवाई कर दी। पीड़ित अब भटक रहा है।

विज्ञापन

देखें स्टंट का वीडियो

रेस देकर बाइक से सड़क पर बनाया गोला

जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी को कानपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि एक हरे रंग की स्पोर्ट्स बाइक पर सवार युवक स्टंट दिखा रहा है। साथ में और लोग भी खड़े हैं। लड़के ने बाइक पर तिरंगा झंडा ले रखा है। स्टंट करते हुए वह सड़क पर टायर से गोला बना देता है। वहां मौजूद लोगों ने युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

वायरल वीडियो देख अधिकारियों ने दिया आदेश

यह वायरल वीडियो पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंच गया। बताया गया है कि अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच के बाद कार्रवाई के सख्त आदेश दिए। आदेश को किसी भी हाल में मानते हुए थानेदार ने एक काली पल्सर सवार युवक को पकड़ लिया। उसका शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। अब पीड़ित युवक ने पुलिस के अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

अधिकारियों ने फिर से दिया ये आदेश

मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस के अधिकारियों ने फिर से थानेदार की क्लास लगाई और सही आरोपी को पकड़ कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब हरी स्पोर्ट्स बाइक सवार युवक की तलाश में जुट गई है। पुलिस की इस कार्रवाई की खबर कानपुर में चर्चाओं का विषय बन गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ