उत्तर प्रदेश: झांसी के सीपरी बाजार में शोरूम में लगी आग, चार लोगों की झुलसकर मौत
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Jhansi Fire: उत्तर प्रदेश के झांसी के सीपरी बाजार इलाके में सोमवार को एक शोरूम में भीषण आग लग गई। घटना में चार लोगों की झुलसकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से शोरूम में आग लगी थी, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। आग लगने के कारणों की जांच पड़ताल जारी है।
झांसी के एसएसपी राजेश एस ने कहा कि सीपरी बाजार क्षेत्र में हुए अग्निकांड में चार लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। आग लगने की सूचना के बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1675860850492448770
पुलिस ने दमकल गाड़ियों के साथ मिलकर करीब 10 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। झांसी के जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने आग के कारण निर्धारित करने के लिए जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, सीपरी बाजार इलाके में स्थित तीन मंजिला इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम और एक स्पोर्ट्स स्टोर में आग लगी थी। आग लगने के बाद कुछ लोग अंदर फंस गए थे। आग पर काबू पाए जाने के बाद जानकारी मिली कि तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1675990454142382081
इसके अलावा यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी में सहायक प्रबंधक के रूप में काम करने वाली एक महिला को बचाया गया और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ज्यादा झुलस जाने के कारण इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: