Badaun School Van accident: यूपी के बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के हजरतपुर म्याऊ रोड पर गांव नवीगंज के पास सोमवार की सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सूचना के मुताबिक, हादसा बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस और स्कूल वैन में टक्कर होने की वजह से हुआ है। जिसमें दो बच्चों समते ड्राइवर की भी मौत हो गई है। 16 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वैन, गांव के एसआरपी इंग्लिश मीडियम स्कूल की बताई जा रही है। जबकि बस अलापुर थाना क्षेत्र के सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज जवाहर नगला म्याऊं की है।
हादसे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। जिले के आला अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
बदायूं के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो बच्चों समेत ड्राइवर की भी मौत हो गई है। साथ ही 16 लोगों के घायल होने की खबर है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, हादसा बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस और स्कूल वैन में टक्कर होने की वजह से हुआ है। जानकारी के मुताबिक डाक्टर्स ने घायलों की संख्या बेहद गंभीर बताई। यह हादसा सोमवार सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट पर बदायूं के नवीगंज के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन की स्पीड काफी तेज थी और दोनों की भिड़ंत आमने-सामने से हुई है।
हादसे में तीन की मौत
मरने वालों में हर्षित (6) पुत्र ओमेंद्र, ओमेंद्र (25) निवासी गांव लभारी, खुशी (6) पुत्री प्रदीप है। ओमेंद्र ड्राइवर है। हर्षित उसका बेटा है। वैन कस्बा म्याऊं के एसआरपीएस स्कूल की वैन और सत्यदेव इंटर कॉलेज की बस गांवों से विद्यार्थियों को लेकर जा रही थी।
संबंधित खबरें
श्रद्धा दुबे और बहन समेत 3 पर इनाम की रकम दोगुनी, अब मिलेंगे 50-50 हजार
1 hr agoआकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की BSP वापसी संभव नहीं
8 hrs agoयोगी सरकार के प्रयासों से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान
8 hrs agoनूडल खाकर 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की 2 बहनों और बहनोई पर FIR
9 hrs ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
12 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
1 day agoअंकिता भंडारी केस में सुरेश राठौड़ से CBI ने की पूछताछ, क्या बोले Ex MLA?
1 day agoमां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
1 day agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
1 day agoअवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines