जलमग्न हुई सड़कें, तेज बहाव में बह गया कांवड़ियों का ट्रक, Video Viral
पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि गलत पार्किंग के चलते ये हादसा हुआ है। धर्मनगरी में लगातार 2 घंटे से बारिश हो रही है।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Uttarakhand weather update: लगातार हो रही बारिश से हरिद्वार की सड़कें जलमग्न हैं। बुधवार देर शाम धर्मनगरी के बरसाती नाले में कांवड़ियों का एक ट्रक बह गया। यह खौफनाक मंजर वीडियो में कैद हुआ है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लगातार 2 घंटे से हो रही बारिश के बाद हरिद्वार प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। कांवड़ियों को तेज बहाव पानी में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। बता दें इससे पहले आज दिन में गंगा जी के तेज बहाव में बहने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों को बचाया गया था।
हरिद्वार बरसाती नदी में खड़ा कावड़ियों का ट्रक बहा pic.twitter.com/CwNCJ5kaoA
— DEVANSH SHANKHDHAR (@DEVANSHSHA72553) July 31, 2024
जानकारी के अनुसार 2 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण हरिद्वार में जगह-जगह जल भराव हो गया है। यहां खड़खड़ी शमशान घाट के पास बरसाती नदी के रास्ते पर कई फीट पानी एकत्रित हो गया। इस बीच यहां खड़ा कावड़ियों का एक ट्रक गंगा में बह गया। बता दें इसके अलावा रानीपुर मोड़ पर भी बारिश का पानी जमा है, जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित है।
आपको बता दें की बुधवार शाम अचानक हुई मूसलाधार बारिश के चलते धर्मनगरी का जनजीवन प्रभावित है। ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्ते बंद कर दिए हैं। वीडियो के अनुसार बारिश के पानी में आधा दर्जन से अधिक वाहन बह गए हैं। बताया जा रहा है कि गलत पार्किंग के चलते ये हादसा हुआ है। हरिद्वार कावंड लेने पहुंचने वाले लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग निर्धारित है, लेकिन कुछ लोगों ने अस्थायी नदी और बरसाती नालों की जगह पर अपने वाहन खड़े कर दिए। जिससे ये हादसा हुआ है।
इनपुट-पंकज कौशिक
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: