बारिश के बीच मनचलों की शर्मनाक करतूत, वीडियो देख आप भी कहेंगे-'जेल में डालो इनको'

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके सामने आने के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग होने लगी है। वीडियो में एक सड़क पर काफी जलभराव दिख रहा है। इसी बीच कई लोग नजर आते हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है।

Uttar Pradesh crime news

Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान की जा रही है। वीडियो में एक सड़क पर जलभराव नजर आ रहा है। काफी लोग यहां से जाते दिख रहे हैं। वहीं, इस दौरान एक महिला युवक के साथ बाइक पर यहां से गुजरने लगती है। लेकिन कुछ युवक हुड़दंग करते हुए महिला को गिरा देते हैं। यही नहीं, वे महिला और युवक के ऊपर पानी भी गिराने लगते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ये वीडियो ताज होटल पुल के नीचे का है। जहां हुड़दंगी सिरोज कैफे तक आने-जाने वालों पर पानी फेंकते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि हुड़दंगियों ने एक वाहन के शीशे भी तोड़ डाले। एक कार का वाइपर और उसकी लाइटें तोड़ दीं। बाइक से जा रहे लोगों को ये जबरन गिरा रहे थे। इस दौरान कुछ लड़कियां भी यहां से गुजर रही थीं। मनचलों ने उनको भी नहीं छोड़ा। उनके ऊपर पानी फेंका और फब्तियां कसीं। बदतमीजी की सारी हदें उस समय पार हो गईं, जब एक युवक महिला को बाइक पर बैठाकर जा रहा था। इन युवकों ने न केवल दोनों पर पानी फेंका, बल्कि महिला को नीचे गिरा लिया।

विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद टूटी पुलिस की नींद

हैरानी की बात है कि पास में ही एडीसीपी का कार्यालय है। लेकिन पुलिस कहीं नजर नहीं आई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की नींद खुली। गोमती नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मनचलों को वहां से खदेड़ा। पुलिस ने बताया कि मनचलों की पहचान की जाएगी। इसके बाद सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि ऐसे लोगों को जेल में डाल देना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ