उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई है। आग बच्चों के अस्पताल में लगी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। बच्चों को सीढ़ियां लगाकर बाहर निकाला गया, वहीं बड़ी संख्या में परिजन भी अस्पताल में फंसे हुए थे, जिनके रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि दो दर्जन से अधिक बच्चों की जान बचाई जा चुकी है और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया है। जानकारी के अनुसार, आग शार्ट-सर्किट की वजह से से लगी है।
धोती की रस्सी बनाकर बाहर निकले लोग
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल की पहली मंजिल से नीचे उतरने के लिए लोग सीढ़ी का प्रयोग कर रहे हैं जबकि कुछ धोती की रस्सी बनाकर नीचे उतर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। करीब 20 बच्चों की जान बचाई जा चुकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर डिपार्टमेंट से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए।
बताया गया कि आग बेसमेंट में रखे बैटरी और बिजली के उपकरणों से लगी। इससे धुआं फैलने लगा। धुआं ऊपर की मंजिल तक पहुंच गया, जिसके बाद बच्चों और तीमारदारों की जान आफत में पड़ गई। अस्पताल से बाहर निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी और बच्चों समेत तीमारदारों की जान जोखिम में डालनी पड़ी। इस घटना से अस्पताल में सुरक्षा के लिए मौजूद उपकरणों की पोल खुल गई है।
यह भी पढ़ें : नोएडा की महागुन सोसायटी में बड़ा हादसा, छज्जे का प्लास्टर टूटकर गिरा
बताया जा रहा है कि अस्पताल में कुछ गंभीर बच्चों का इलाज चल रहा था, जिन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि शाम 4:00 बजे कीर्ति कृष्णा हॉस्पिटल में आग लगने की सूचना मिली थी। हमने फायर स्टेशन सदर से एक फायर टेंडर घटना स्थल की ओर रवाना किया और प्रभारी फायर स्टेशन पहुंचे। कुछ ही देर में आग को कंट्रोल कर लिया गया, कोई जनहानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं, सबको बाहर निकाल लिया गया है।
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 hr agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines