नोएडा की महागुन सोसायटी में बड़ा हादसा, छज्जे का प्लास्टर टूटकर गिरा

नोएडा में सोसायटियों का बुरा हाल है। आए दिन किसी न किसी सोसायटी में हादसे होते रहते हैं। इस बार सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसायटी में प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा टूटकर ग्राउंड फ्लोर के बरामदे में गिर गया।।

Noida News, Mahagun Moderne Society, Noida, Noida Authority, Noida, RWA, Resident Welfare Assocition, नोएडा खबर, महागुन मॉडर्न सोसायटी, नोएडा, नोएडा प्राधिकरण, नोएडा, आरडब्ल्यूए

सोसायटी में हादसे की फोटो

Noida News: नोएडा में सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसायटी में छज्जे का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया। यह घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना में किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ है। पीड़ित ने इस घटना को लेकर सोसायटी एओए पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

साल 2024 में खरीदा था फ्लैट

सोसायटी के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले दीपक शर्मा ने बताया कि उन्होंने साल 2024 में यह फ्लैट खरीदा था। उन्होंने ग्राउंड फ्लोर पर अच्छे से ग्रेनाइट पत्थर लगाकर काम कराया था। सोमवार शाम को तीसरे फ्लोर के छजजे का प्लास्टर टूटकर ग्राउंड फ्लोर के बरामद गिर गया। तेज आवाज होने पर परिवार बाहर निकला तो सामने प्लाटर का बड़ा टुकड़ा पड़ा था। दीपक शर्मा ने प्लास्टर की वजह से बरामदे का ग्रेनाइट टूट गया। साथ ही कई पौधे के प्लांट को भी नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बाद से उनका परिवार डरा- सहमा हुआ है।

विज्ञापन

बाल-बाल बच गई मां

दीपक शर्मा ने बताया कि इस घटना से करीब 1 घंटा पहले उनकी मां इसी बरामदे में बैठी हुई थी। उनकी 8 साल की बेटी भी अक्सर इसी बालकनी में खेलती है। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था। दीपक ने बताया कि इस घटना के बाद उनका परिवार घर के बाहर बरामद नहीं बैठ रहा है।

विज्ञापन

गार्डन और बरामदा बेकार

दीपक शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस फ्लैट को गार्डन व्यू और बड़ा बरामदा देखकर खरीदा था। इस फ्लैट के बरामदे को उन्होंने लाखों रुपये लगाकर तैयार कराया था, लेकिन इस हादसे के बाद गार्डन और बरामदा सब बेकार हो गया। अब इसका भविष्य में उपयोग होगा या नहीं यह कहा नहीं जा सकता है। पीड़ित का आरोप है कि अगर भविष्य में किसी तरह का हादसा होता है तो वर्तमान में एओए इसकी जिम्मेदार होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ