Gyanvapi Mosque ASI Survey: सुप्रीम कोर्ट ने सर्वेक्षण पर 26 तक लगाई रोक; मस्जिद पक्ष को HC जाने के लिए कहा
Edited By Naresh Chaudhary

Supreme Court
Edited By Naresh Chaudhary

Supreme Court
Gyanvapi Mosque ASI Survey: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वेक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। शीर्ष अदालत ने सर्वे के काम पर बुधवार (26 जुलाई) तक रोक लगा दी है। साथ ही मुस्लिम पक्ष को हाईकोर्ट जाने के लिए कहा है। बता दें कि सोमवार सुबह 7 बजे से ज्ञानवापी परिसर का सर्वे शुरू करने के लिए एएसआई की टीम भारी सुरक्षा के बीच पहुंची थी।
एएनआई के अनुसार ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति, अंजुमन इंतजामिया मस्जिद ने काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वेक्षण के लिए वाराणसी जिला कोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
Gyanvapi mosque management committee, Anjuman Intezamia Masjid, mentions plea against the Varanasi district court's order for an Archaeological Survey of India (ASI) survey of the mosque complex, adjacent to Kashi Vishwanath temple. pic.twitter.com/SoTRmuhf2t
— ANI (@ANI) July 24, 2023
इस याचिका में अहमदी ने मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वेक्षण पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि कोर्ट ने पहले संरचना की कार्बन डेटिंग पर रोक लगा दी थी, जिसे हिंदू पक्ष ने ‘शिवलिंग’ के रूप में दावा किया था। बता दें कि ये संरचना मई 2022 में कोर्ट द्वारा निर्देशित सर्वेक्षण के दौरान मस्जिद के स्नान तालाब में पाई गई थी।
मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि यह जगह 1500 के दशक से एक मस्जिद रही है। इस दौरान अहमदी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि यथास्थिति का आदेश दिया जाना चाहिए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमारा मानना है, वह मस्जिद समिति को जिला कोर्ट के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट जाने के लिए 26 जुलाई, बुधवार तक का समय देगा। तब तक हम कहेंगे कि स्थल पर यथास्थिति बनाए रखी जाए।
वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सोमवार को ‘वज़ुखाना’ क्षेत्र को छोड़कर पूरे परिसर का कड़ी सुरक्षा के बीच वैज्ञानिक सर्वेक्षण शुरू किया गया था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की एक टीम मस्जिद परिसर पहुंची था। मस्जिद परिसर के बाहर मौजूद याचिकाकर्ता सोहन लाल आर्य ने कहा कि यह हमारे लिए हिंदू समुदाय और करोड़ों हिंदुओं के लिए एक बहुत ही गौरवशाली क्षण है।
हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने बताया था कि आज ज्ञानवापी सर्वे होगा, ये हमारे लिए अच्छी बात है। सर्वे के काम को देखते हुए ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के आसपास भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी। हालांकि एएसआई की ओर से बयान सामने आया है कि वे एक हफ्ते तक परिसर में कोई खुदाई नहीं करेंगे, सिर्फ पैमाइश, फोटोग्राफी आदि की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: