इलाज के बिल पर मांगा 2800 रुपये डिस्काउंट, नहीं देने पर अस्पताल कर्मियों को पीटा

पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला गुरुग्राम के डीएलएफ फेज दो स्थित एक निजी अस्पताल का है। परिजनों बिल पर 50 परसेंट की छूट मांग रहे थे।

gurugram, hospital,

अस्पताल (फाइल फोटो)

Fight in hospital for bill discount: गुरुग्राम में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के बिल में डिस्काउंट को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल, मरीज के तीमारदार बिल पर 50 परसेंट की छूट मांग रहे थे। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने इससे इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर मरीज के परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लात-घूसों से हमला बोल दिया। अब पुलिस मारपीट, अस्पताल के काम में बाधा उत्पन्न करने समेत अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मामला गुरुग्राम के डीएलएफ फेज दो स्थित एक निजी अस्पताल का

पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला गुरुग्राम के डीएलएफ फेज दो स्थित एक निजी अस्पताल का है। यहां एक महिला मरीज इमरजेंसी में पहुंची। इलाज के बाद महिला के परिजन बिलिंग काउंटर पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इलाज का बिल 5667 रुपये था। परिजनों ने बिल में 50 परसेंट का छूट देने की मांग की। बिलिंग कर रहे नूर आलम ने छूट देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

छूट न मिलने पर परिजन और अस्पताल कर्मचारी में बहस हुई

छूट न मिलने पर परिजन और अस्पताल कर्मचारी में बहस हो गई। दोनों तरफ से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। कर्मचारियों का आरोप है कि परिजनों ने उन पर हमला बोल दिया। पुलिस के अनुसार अस्पताल कर्मचारियों ने मारपीट का आरोप लगाया है। उधर, परिजनों ने भी अस्पताल कर्मचारियों पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ