हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुई कपल की मौत का वीडियो आया सामने, देख कर कांप जाएगी रूह

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 2 दिन पहले मंगलवार आधी रात तेज रफ्तार रेसिंग बाइक बैरियर से टकराकर गौर सिटी चौक के अंडर कंस्ट्रक्शन अंडरपास में चली गई थी। अब इस हादसे का वीडियो सामने आया है। पढ़ें ग्रेटर नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 2 दिन पहले मंगलवार आधी रात तेज रफ्तार रेसिंग बाइक बैरियर से टकराकर गौर सिटी चौक के अंडर कंस्ट्रक्शन अंडरपास में चली गई थी। इस हादसे में बाइक सवार कपल अंकुर और कशिश की मौत हो गई थी। अब इस हादसे का वीडियो सामने आया है। इस हादसे के वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक की स्पीड बहुत तेज थी। बाइक गौर सिटी की तरफ से आई और पहले बैरियर में टकराई। दो बैरियर हवा में उछलते हुए सड़क पर गिरे। युवक की बाइक भी वहीं गिर गई। बाइक सड़क पर गिरते ही तेजी से चिंगारी निकली और रपटते हुए बाइक अंडरपास के अंदर चली गई। गंभीर चोट लगने की वजह से युवक और युवती दोनों की मौत हो गई थी।

कम होती स्पीड तो बच जाती जान

जांच के दौरान पता चला है कि अगर स्पोर्ट्स बाइक की स्पीड कम होती तो युवक की होती की जान बच जाती। बैरियर में टक्कर लगते ही हाई स्पीड की वजह से बाइक का नियंत्रण बिगड़ा और बाइक सड़क पर गिर गई। नियंत्रण खोने के बाद युवक बाइक पर काबू नहीं पा सका।

10 लाख की बाइक पर सवार थे कपल

जिस रेसिंग बाइक से हादसा हुआ है वह डुकाटी स्क्रेम्बलर बाइक है। इस बाइक की बाजार में कीमत 10 लाख के करीब है। ऐसे में अधिक कीमत वाली बाइक की रफ्तार भी उम्मीद से अधिक थी। हादसे का भी कारण अधिक रफ्तार ही बनी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Noida News: 9 साल की बच्ची से रेप, धोबी, ड्राइवर और नौकर ने की घिनौनी वारदात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola