Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

ग्रेटर नोएडा में एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोली

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस और बदमाशों के बीच बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के गोली लगी है। घायल बदमाशों की पहचान पंकज और पिंटू के रूप में हुई है। पंकज मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है जबकि पिंटू बुलंदशहर के डिबाई का रहने वाला है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jul 24, 2025 22:28
बदमाशों के कब्जे से बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस और बदमाशों के बीच बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के गोली लगी है। घायल बदमाशों की पहचान पंकज और पिंटू के रूप में हुई है। पंकज मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है जबकि पिंटू बुलंदशहर के डिबाई का रहने वाला है। दोनों वर्तमान में गाजियाबाद में रह रहे थे। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा, चोरी के जनरेटर के पांच पावर डिस्पले, 9 पीसीसी कार्ड, बाइक समेत कई अन्य सामान बरामद हुआ है।

साउंडलेस जेनरेटर को बनाते थे निशाना

पूछताछ के दौरान पता चला है कि पकड़े गए दोनों बदमाश नोएडा ग्रेटर नोएडा में रेकी करने के बाद साउंडलेस जेनरेटर को निशाना बनाते थे। दिन में रेकी करने के बाद रात के समय जनरेटर का इलेक्ट्रॉनिक पार्ट डिस्प्ले चोरी कर लेते थे। उसको कम दाम में कबाड़ी को बेच देते थे।

---विज्ञापन---

पंकज है गैंग का सरगना

जांच के दौरान पता चला है कि पकड़ा गया बदमाश पंकज गैंग का सरगना है। उस पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में बुलंदशहर और नोएडा में एक दर्जन से अधिक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है।

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के छात्रों को शिलांग से Online सप्लाई हो रहा गांजा

---विज्ञापन---
First published on: Jul 24, 2025 10:10 PM