Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के छात्रों को शिलांग से Online सप्लाई हो रहा गांजा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के छात्रों को शिलांग से Online गांजा सप्लाई हो रहा है। इसका खुलासा ईकोटेक 3 थाना पुलिस ने किया है। पुलिस ने छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से गांजा सप्लाई करने वाले गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को मेघालय से गिरफ्तार किया है।

Greno Gaanja Supply 1

ईकोटेक 3 थाना पुलिस ने पकड़े शिलांग से गांजा सप्लाई करने वाले दोनों सरगना।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के छात्रों को शिलांग से Online गांजा सप्लाई हो रहा है। इसका खुलासा ईकोटेक 3 थाना पुलिस ने किया है। पुलिस ने छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से गांजा सप्लाई करने वाले गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को मेघालय से गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा शिलांग से पार्सल के जरिए भेजते थे। इसका भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया जाता था। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से दोनों आरोपियों को दबोचा है।

पूर्व में 6 तस्करी की हुई थी धरपकड़

थाना इकोटेक 3 पुलिस ने 15 जुलाई को 41.330 किलोग्राम गांजा के साथ 6 आरोपियों को धर दबोचा था। मामले में थाना इकोटेक 3 में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि गांजा मेघालय के शिलांग से विशाल कुमार और विशाल सैन भेजते थे। गांजा ऑनलाइन कोरियर के माध्यम से भेजा जाता था।

यूपीआई से लेते थे भुगतान

विशाल कुमार और विशाल सैन दोनों की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई। अब दोनों को मेघायल से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह शिलांग से गांजा पैक कर पार्सल के माध्यम से भेजते थे। नोएडा में रहने वाला शिवम यूपीआई के जरिए भुगतान करता था। इसके बाद गांजा को फुटकर में छात्रों को बेचा जाता था। दोनों आरोपी मेघायल के शिलांग के रहने वाले है।

आपसी चैटिंग के मिले साक्ष्य

पुलिस को सरगना व अन्य तस्करों के बीच आपसी बातचीत की चैटिंग मिली है। यह एक मजबूत साक्ष्य है जिसको पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। इससे यह साबित किया जा सकेगा कि दोनों सरगना ग्रेटर नोएडा में गांजा सप्लाई का काम शिलांग से कर रहे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ