UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आगरा फोर्ट स्टेशन से रवाना हुई ट्रेन के कमोड में एक चार साल की बच्ची का पैर फंस गया। जानकारी होने पर पूरी ट्रेन में हड़कंप मच गया। इस दौरान ट्रेन दौड़ती रही। 24 किमी तक बच्ची का पैर फंसा रहा। इसके बाद रेलवे की टेक्निकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची के पैर को निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

अवध एक्सप्रेस में सफर कर रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद अली निवासी सीतामढ़ी (बिहार) अपनी पत्नी और चार साल की बच्ची साइना के साथ अधव एक्सप्रेस (बरौली से बांद्रा) में सफर कर रहे थे। घटना 15 अगस्त की बताई गई है। इस दौरान सामने शौच के लिए बोगी के बाथरूम में गई थी। तभी किन्हीं कारणों से साइना का पैर कमोड में फंस गया। मोहम्मद अली और उनकी पत्नी ने काफी कोशिश की, लेकिन पैर नहीं निकला। घटना की जानकारी होने पर बोगी में भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

24 किमी तक दौड़ती रही ट्रेन

इस दौरान ट्रेन आगरा फोर्ट स्टेशन से रवाना हो चुकी थी। करीब 24 किमी जाने के बाद किसी अन्य यात्री ने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके घटना की जानकारी दी। सूचना पर फतेहपुर सीकरी स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया, जिसके बाद रेलवे की टेक्निकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची के पैर को निकाला। बताया गया है कि बच्ची के पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन

कमोड के टैंक को बाहर से खोला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे की टेक्निकल टीम ने बोगी के बाहर से कमोड के टैंक को खोला था। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान काफी देर तक ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही। इस घटना के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ