Viral Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस महकमे की शाख पर बट्टा लगाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिपाही ने शख्स को जमीन पर गिरा कर लात-घूसों से बुरी तरह से पीटा। सिपाही की ये करतूत सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो गई है। वीडियो के सामने आते ही अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है। आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही केस दर्ज करते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं।

थाना मधुवन बापूधाम में तैनात है सिपाही

जानकारी के मुताबिक घटना गाजियाबाद के थाना मधुवन बापूधाम का है। इस थाने में रिंकू राजोरा नाम का एक सिपाही तैनात है। बताया गया है कि 14 अगस्त को सिपाही रिंकू ने थाना क्षेत्र के करपूरीपुरम में एक शख्स को बुरी तरह से पीटा। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में भी सिपाही को देखा जा सकता है। सिपाही पीड़ित शख्स को जमीन पर गिराकर लात और घूंसों से पीट रहा है।

ताजा अपडेट्स के लिए News24 English को फॉलो करें…

सिपाही सस्पेंड, जांच शुरू

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल मामले की जांच के आदेश दिए। अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे कारण का भी पता लगाया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ