Ghaziabad: दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) में हिंडन एलिवेटेड रोड (Hindon Elevated Road) पर रील्स और वीडियो (Reels and Video) बनाने वालों की खैर नहीं है। लगातार बढ़ती इन घटनाओं के बाद गाजियाबाद प्रशासन की ओर से एक सख्त कदम उठाया गया है। अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि 10.3 किमी लंबे इस मार्ग की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) लगाए जाएंगे। अभी तक यहां कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है।
इन थाना क्षेत्रों से होकर गुजरता है हिंडन एलिवेटेड रोड
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद का हिंडन एलिवेटेड रोड राज नगर एक्सटेंशन के पास करहेरा को पूर्वी दिल्ली सीमा की पास पर यूपी गेट से जुड़ता है। चार लेन की यह सड़क पूरी तरह से सिग्नल फ्री है। यह गाजियाबाद के नंदग्राम, साहिबाबाद, इंदिरापुरम और कौशांबी थाना क्षेत्र से होकर गुजरती है।
40 हजार कारें रोजाना निकलती हैं यहां से
एक अनुमान के मुताबिक इस मार्ग से रोजाना करीब 40,000 यात्री कारें गुजरती हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित हाल के दिनों में काफी लोगों द्वारा यहां कारें रोककर पार्टी करते, रील्स बनाते और स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल हुए थे, जिसके बाद प्रशासन और गाजियाबाद पुलिस ने यह कदम उठाया है।
वसुंधरा पुलिस चौकी में बनेगा कंट्रोल रूम
गाजियाबाद के पुलिस उपायुक्त (सिटी-1) निपुन अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने इस मार्ग को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाने का फैसला किया है। ये सीसीटीवी कैमरे इंफ्रारेड होंगे। नाइट विजन फीचर्स की सुविधा के साथ इसका कंट्रोल रूम वसुंधरा पुलिस चौकी में बनाया जाएगा।
अब तुरंत होगी नियम तोड़ने वालों की पहचान
हालांकि पुलिस की गश्ती भी मौजूद रहेगी, लेकिन सड़क लंबी (10.3 KM) है, इसलिए अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आम तौर पर यहां होने वाली घटनाओं के बारे में सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल होने के बाद ही पता चलता है, जिसके बाद कार्रवाई की जाती है।
45 करोड़ रुपये का आएगा खर्चा, भेजा प्रस्ताव
अधिकारियों के मुताबिक एलिवेटेड रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगाने में करीब 45 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। योजना के अनुसार यह एकीकृत यातायात प्रबंधन प्रणाली (सेंट्रल ट्रैफिक मैनेजमेंट) का हिस्सा है। सूत्रों के मुताबिक शहरभर में 58 स्थानों को भी शामिल करते हुए गाजियाबाद नगर निगम ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है।
कारें रोक कर बनाते हैं रील्स
बता दें कि कुछ समय पहले यहां एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता था कि युवती लाल रंग की कार को एलिवेटेड रोड पर खड़ा करके फिल्मी गाने पर रील्स बना रही थी। वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही यातायात पुलिस ने उसका 17 हजार रुपये का चालान काट दिया।
चलती बाइक पर पी रहा था बीयर, वीडियो आया
इसके अलावा एक बाइक सवार का भी वीडियो सोशल मीडिया पर आया था। वीडियो में दिख रहा था कि बुलेट चलाते समय युवक के हाथ में बीयर का केन था। चलती बाइक पर वह बीयर पी रहा था। आगे चल रहा कोई शख्स उसका वीडियो फिल्मा रहा था। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने उसका भी चालान काटा था।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
15 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
17 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
19 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
20 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines