Gaurav Pandey
लिखने-पढ़ने का शौक है। राजनीति में दूर-दूर से रुचि है। अखबार की दुनिया के बाद अब डिजिटल के मैदान में हूं। आठ साल से ज्यादा समय से देश-विदेश की खबरें लिख रहा हूं। दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे संस्थानों में सेवाएं दी हैं।
Read More---विज्ञापन---
Fatehpur Crime News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पुलिस ने भाजपा नेत्री गायत्री सिंह के बेटे लखन सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उत्तर गौतम नगर के एक मौरंग कारोबारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में की गई है। कारोबारी पर पिस्टल से फायर हुआ था।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की थी। इसमें दंबग खुलेआम पिस्टल लिए देखे गए थे। पुलिस ने मौके से फायर किए गए कारतूस का खोखा और एसयूवी बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि अभी जांच जारी है, मामले में दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।