दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया ये ताजा अपडेट...

मौसम विभाग के अनुसार 12 अगस्त को दिल्ली को छोड़कर गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा 13 अगस्त को एनसीआर में लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

monsoon alert 2024, heavy rainfall forecast 12 states, next 48 hours rain warning, weather update heavy rain, monsoon rainfall prediction India

बारिश की फाइल फोटो

विज्ञापन

IMD Alert on Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीसरे दिन सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। दोपहर बाद नोएडा के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश हुई। इससे पहले सुबह गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश हुई थी, जिससे यहां जगह-जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बारिश के चलते खानपुर, संगम विहार, महरौली-बदरपुर रोड पर धीमी गति से ट्रैफिक चलने का अलर्ट जारी किया। लोगों ने भी सोशल मीडिया पर जाम और पानी जमा होने की शिकायत की।

विज्ञापन

12 अगस्त को इन इलाकों में होगी बारिश 

मौसम विभाग ने रविवार दोपहर को एनसीआर में अगले कुछ घंटे अलग-अलग इलाकों में हल्की और तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 12 अगस्त को दिल्ली को छोड़कर गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा 13 अगस्त को एनसीआर में लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

दिल्ली में येलो अलर्ट 

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने मीडिया में बयान जारी कर कहा कि आज पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर पूर्वी राज्यों में भी बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि हमने राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में भी रात तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी, यहां भी येलो अलर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ