दिल्ली में इन वाहनों की एंट्री बैन, 24 घंटे डायवर्ट रहेंगी 15 सड़कें, ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़कर घर से निकलें

Independence Day Special Traffic Advisory: दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस और परेड की रिहर्सल के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। यह एडवाइजरी 2 दिन लागू रहेगी और एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

Delhi Police Traffic Advisory

ट्रैफिक एडवाइजरी का सख्ती से पालन करने के निर्देश हैं।

Traffic Advisory for Parade Rehearsal: 15 अगस्त में 4 दिन बाकी हैं और दिल्ली में लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां चल रही है। 13 अगस्त को परेड की रिहर्सल होनी है। इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जो 12 अगस्त की रात 10 बजे से लागू होगी और 13 अगस्त को रिहर्सल पूरी होने तक जारी रहेगी। यही ट्रैफिक एडवाइजरी 14 अगस्त की रात 10 बजे से 15 अगस्त को कार्यक्रम खत्म होने तक लागू रहेगी।

वहीं दोनों दिन इन 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 10 से ज्यादा सड़कों पर रूट डायवर्ट रहेगा। लाल किले से राजपथ तक का एरिया बाधित रहेगा। दिल्ली से सटे राज्यों से आने वाले किसी भी मालवाहक वाहन को दिल्ली में घुसने नहीं दिया जाएगा। हल्के से लेकर भारी तक सभी मालवाहक वाहनों की एंट्री बैन रहेगी। किसी भी तरह की परेशानी से बचने और ज्यादा जानकारी के लिए दिल्ली पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 9971009001 भी जारी किया है, जिस पर लोग कॉल कर सकते हैं।

मालवाहक गाड़ियां इन सड़कों से कर पाएंगी आवाजाही

चिल्ला रेड लाइट बॉर्डर से आने वाले वाहन यूटर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने सफर पर आगे बढ़ें। DND बॉर्डर से आने वाले वाहन टोल बैरियर से यूटर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गंतव्य की तरफ जाएं। कालिन्दी कुंज यमुना बॉर्डर से आने वाले वाहन यमुना नदी के पास बने अंडरपास को क्रॉस करके तिराहा होते हुए सफर करे।

इसके बाद वे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए आगे जा सकते हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली आने वाले वाहन जीरो पॉइंट से परीचौक, P-3, कासना होते हुए सिरसा से गुजरने वाले ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर जा सकते हैं। परीचौक और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से होते हुए दिल्ली आने वाले मालवाहक वाहन P-3, कासना क्रॉस करके सिरसा से गुजरने वाले ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से होते हुए आगे जा सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ