Crime News: गाजियाबाद में 23 साल के परवेज की चोरी के शक में हत्या; जांच के बाद हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Crime News: उत्तर प्रदेश के दिल्ली से सटे गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में गुरुवार देर रात एक युवक को चोरी के शक में भीड़ ने बुरी तरह से पीट दिया। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अब जांच के दौरान ऐसा खुलासा किया है कि सभी हैरान है।
जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार देर रात की है। मरने वाले युवक की पहचान परवेज निवासी मुस्तफाबाद, लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। डीसीपी ट्रांस यमुना विवेक यादव ने बताया कि पीआरवी को देर रात सूचना मिली थी कि खोड़ा कॉलोनी में एक युवक को चोरी के शक में पकड़ा गया है।
@Uppolice
दिनाँक 29.06.23 को थाना खोडा क्षेत्र की पीआरवी से एक सूचना प्राप्त हुई कि एक 23 वर्षीय परवेज नामक युवक जोकि मुस्तफाबाद लोनी का रहने वाला है को वंदना विहार थाना खोडा क्षेत्रान्तर्गत कुछ व्यक्तियों द्वारा चोरी के शक में पीटा गया है । (1/3) pic.twitter.com/xwEV7s2h0d— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) June 30, 2023
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि युवक घायल अवस्था है। कॉलोनी के लोगों ने चोरी के शक में उसे पीटा था। इसके बाद पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दी।
उधर, पुलिस ने जब मामला की जांच की तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। डीसीपी विवेक यादव का कहना है कि खोड़ा के वंदना बिहार में रहने वाले संजय की बेटी से परवेज की काफी समय से जान पहचान थी। जांच के दौरान ये भी सामने आया है कि संजय और उसके परिवार वालों ने ही परवेज की पिटाई लगाई थी।
डीसीपी ने बताया कि परवेज के परिवार वाले भी सूचना पर पहुंच गए। परवेज के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: