Contact For Target Killing Instagram Reel: आजकल के सोशल मीडिया यूजर्स फेमस होने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। कुछ कामयाब हो जाते हैं, कुछ के लिए वह मुसीबत बन जाता है। ऐसा ही कुछ 3 नाबालिग दोस्तों के साथ हुआ। फेमस होने के लिए एक ट्रिक अपनाना उनको महंगा पड़ गया। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने केस में एक्शन लेते हुए 2 दोस्तों को दबोच लिया है। तीनों नाबालिग हैं और उनके परिजनों को थाने बुलाकर बातचीत की गई।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बड़े हिंदुत्ववादी नेता थे बिरजू तारम
पुलिस तीनों दोस्तों के घरों तक पहुंची
तीनों नाबालिग दोस्तों ने एक रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस वीडियो में मर्डर कराने के इच्छुक लोगों को संपर्क करने के लिए कहा गया। टारगेट किलिंग के लिए लोग संपर्क कर सकते हैं। यह रील इतनी वायरल हो गई कि लोगों के फोन पर फोन आने लगे। फोन आने से तीनों परेशान हो गए और उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन तीनों की रील पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए पता किया कि पोस्ट किसने डाली और उनके घर तक पहुंच गई। 2 दोस्तों को पकड़ लिया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘मंदिर पर नहीं हुआ कब्जा तो कर डाली पुजारी की किडनैपिंग’ भीड़ देखकर भागे दबंग
3 में से एक नाबालिग छोड़ चुका पढ़ाई
पुलिस के अनुसार, कानपुर के भीतरगांव में साढ़ थाने की बिरहर चौकी क्षेत्र के एक गांव की घटना है। टारगेट किलिंग के लिए रील डालने वाले तीनों नाबालिग इसी गांव के रहने वाले हैं। तीनों ने रील में लिखा कि मर्डर करवाना है तो संपर्क करो। उन्होंने पोस्ट में अपना मोबाइल नंबर भी दिया था। जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, तो मामला पुलिस तक भी पहुंचा। पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि बौहार गांव निवासी 3 दोस्तों में एक 11वीं, दूसरा 9वीं में पढ़ता है, जबकि तीसरा पढ़ाई छोड़ चुका है।
यह भी पढ़ें: सीवरेज की सफाई करने वालों के लिए काम की खबर, मुआवजे को लेकर आया ‘सुप्रीम’ फैसला
डिलीट करने से पहले वायरल हो गई
पुलिस के अनुसार, तीनों दोस्तों की उम्र 14-15 साल के बीच है। तीनों ने मजाक-मजाक में खेतों के बीच बैठकर रील बनाई और एक सेल्फी भी ली। पुलिस की सर्विलांस टीम ने तीनों लड़कों को ट्रेस किया। जब उन्हें पकड़कर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि मजाक में किया था। पुलिस ने तीनों लड़कों के अभिभावकों को उन्हें मोबाइल फोन न देने की हिदायत देकर छोड़ दिया। हालांकि लड़कों ने पोस्ट कुछ देर बाद डिलीट कर दी थी, लेकिन इससे पहले ही वह वायरल हो गई।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में सीएम बने रहेंगे गहलोत या बदल जाएगा राज! सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे
किसी ने वायरल किया स्क्रीन शॉट
पुलिस के अनुसार, लड़कों ने ताया कि मजाक भारी पड़ेगा, सोचा नहीं था। दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी। पोस्ट डिलीट करने के बाद वे बेफिक्र हो गए थे। उन्हें लगा था कि अब कोई रिस्क नहीं होगा, लेकिन इससे पहले ही रील का स्क्रीन शॉट लेकर किसी ने वायरल कर दिया। साढ़ प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लड़कों ने मजाक-मजाक में यह पोस्ट लिखी थी, लेकिन उनके अभिभावकों को बुलाकर और तीनों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
2 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
5 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
6 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
8 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
10 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
11 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
21 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines