राजस्थान में सीएम बने रहेंगे गहलोत या बदल जाएगा राज! सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे

Rajasthan Assembly Election 2023 Opinion Poll BJP Congress: प्रदेश में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से कांग्रेस और भाजपा अंदरखाने में रणनीति बनाने और उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटे है।

Rajasthan Assembly Election 2023 Opinion Poll BJP Congress

Rajasthan Assembly Election 2023 Opinion Poll BJP Congress

विज्ञापन

Rajasthan Assembly Election 2023 Opinion Poll BJP Congress: प्रदेश में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से कांग्रेस और भाजपा अंदरखाने में रणनीति बनाने और उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटे है। शुक्रवार रात ही भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमें राजस्थान की 90 विधानसभा सीटों को लेकर चर्चा हुई। उम्मीद है कि आज या कल में पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है।

गुटबाजी से जूझ रही है दोनों पार्टियां

इस बीच कई चैनलों के चुनावी सर्वे भी लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा सर्वे इंडिया टीवी सीएनएक्स ने किया है। इस सर्वे में कई बड़े खुलासे हुए हैं। इस सर्वे ने कांग्रेस-भाजपा की नींद उड़ा दी है। दोनों पार्टियों में गुटबाजी की खबरों के बीच हाईकमान का हस्तक्षेप भी सबके सामने है। बता दें कि राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा वहीं 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। सर्वे में लोगों से पूछा गया कि इस बार प्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है तो सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले रहे।

Advertisment

सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

इंडिया टीवी सीएनएक्स के सर्वे के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सभी 200 विधानसभा सीटों पर हुए इस सर्वे में कांग्रेस को 72 सीटें, भाजपा को 125 और अन्य को 3 सीटें मिलती नजर आ रही है। भाजपा को मेवाड़ में 40 सीटे वहीं कांग्रेस को 15 सीटें मिलती नजर आ रही है। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने मेवाड़ में बढ़त हासिल की थी। वहीं पूर्वी राजस्थान की भी 48 सीटों पर किए सर्वे में भाजपा को 28 और कांग्रेस को 19 सीटें मिलने का अनुमान है।

हाड़ौती में भाजपा को बढ़त

वहीं हाड़ौती क्षेत्र में विधानसभा की 24 सीटें हैं। टोंक से सचिन पायलट विधायक हैं। इसके अलावा झालावाड़ के झालरापाटन सीट से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे चुनाव लड़ती हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल भी इसी क्षेत्र से आते हैं। सर्वे के अनुसार हाड़ौती में भाजपा को 13 कांग्रेस को 11 सीटें मिलने का अनुमान है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ