Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

नीले ड्रम का दिखाया डर तो प्रेमी को सौंप दी बीवी, थाने में चला हाइवोल्टेज ड्रामा

यूपी के बुलंदशहर में पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति ने ऐसा कदम उठाया कि हर कोई हैरान रह गया। वो पत्नी और प्रेमी को थाने ले गया और दोनों के सिर पर हाथ रख साथ रहने का आशीर्वाद देकर थाने से विदा कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। पढ़ें बुलंदशहर से शाहनवाज चौधरी की रिपोर्ट...

Author
Edited By : Deepti Sharma Updated: May 30, 2025 09:52
Bulandshahr
Bulandshahr

उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पति ने अपनी ही पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पति ने हैरान कर देने वाला फैसला लिया। वह अपनी पत्नी और प्रेमी को थाने ले गया और दोनों के सिर पर हाथ रखा और साथ रहने का आशीर्वाद देकर थाने से विदा कर दिया। थाने में बाकायदा पत्नी, पति और प्रेमी की आमद दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला? 

बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ के गांव फतेहगढ़ में 3 बच्चों की मां, पड़ोसी के प्यार में इस हद तक पागल हो गई कि उसने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने पति को छोड़ने का फैसला कर लिया। बता दें,  उसकी पत्नी अहमदगढ़ की रहने वाली थी। उसकी शादी राजू नाम के शख्स से हुई थी, उसकी तीन बेटियां भी थीं।

---विज्ञापन---

4 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

खबर के मुताबिक,  महिला का पड़ोसी गोलू से पिछले 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ भी रंगे हाथों पकड़ लिया था। पत्नी की इन हरकतों से तंग पति ने भी मजबूरन पत्नी को उसके प्रेमी के साथ छोड़ने का फैसला कर लिया। पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रहने का सहमति थाने में दे दी। बाकायदा पति ने पत्नी और प्रेमी के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।

महिला ने प्रेमी को माना पति

बता दें, महिला ने भी अहमदगढ़ थाने में अपने जीवन साथी का फैसला लिखते हुए एक प्रार्थना-पत्र दिया है, जिसमें उसने लिखा है कि अब वो पति के साथ न रहकर निशांत उर्फ गोलू को अपना पति मान लिया है और वह उसी के साथ जीवन जीना चाहती है। महिला ने लिखा है कि वह अपनी तीनों बेटियों को भी अपने साथ ही रखेगी। महिला का यह भी दावा है कि अब उसके पति की संपत्ति से भी कोई मतलब हैं।

---विज्ञापन---

पुलिस ने किया प्रेमी का चालान

एसएसआई अहमदगढ़ थाना ने बताया आरोपी प्रेमी का शांतिभंग में चालान किया गया है। किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित रिपोर्ट नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अहमदगढ़ का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में कई लोग इसे पति की मजबूरी बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे नीले ड्रम का डर बता रहे हैं। फिलहाल, इस पूरे मामले पर पुलिस मामले की अच्छी तरह से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-  मोमोज खाने वाले हो जाएं सावधान, ग्रेटर नोएडा एक परिवार के 4 लोग पहुंचे अस्पताल

First published on: May 30, 2025 07:20 AM

संबंधित खबरें