---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

पुलिस ने बताई बहराइच एनकाउंटर की पूरी कहानी, आरोपियों पर इसलिए चलानी पड़ी गोली

Bahraich Police Statement On Encounter: पुलिस ने बहराइच हिंसा के दो आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Bahraich Police Statement On Encounter: उत्तर प्रदेश पुलिस ने बहराइच हिंसा के दो आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है। इसमें से एक आरोपी सरफराज की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये एनकाउंटर बहराइच के पास नानपारा में किया गया। एनकाउंटर को लेकर पुलिस पर कई सवाल भी उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस पर हमला कर नेपाल भागने की फिराक में थे। जिसके बाद पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई। अब पुलिस ने एनकाउंटर की पूरी कहानी बताई है।

मर्डर में इस्तेमाल हथियार से कर दी फायरिंग 

पुलिस ने कहा कि पहले दो आरोपियों की निशानदेही पर मर्डर में इस्तेमाल हुए हथियार की बरामदगी के लिए जब पुलिस टीम उन्हें लेकर गई तो उन्होंने वहां रखे हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों को गोली लगी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बहराइच हिंसा के आरोपियों के एनकाउंटर के बाद लखनऊ में हाई लेवल मीटिंग, सीएम योगी मौजूद

---विज्ञापन---

एसपी वृंदा शुक्ला का बयान आया सामने 

एनकाउंटर पर बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- महाराजगंज बाजार में रामगोपाल मिश्रा की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद आरोपी मोहम्मद फहीम, मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू ,मोहम्मद सरफराज, अब्दुल हमीद और मोहम्मद अफजल की गिरफ्तारी की गई है।

---विज्ञापन---

सरफराज और तालीम ने कर दी फायरिंग 

हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए नानपारा इलाके में सरफराज और तालीम उर्फ सबलू को ले जाया गया था। यहां इन्होंने हथियारों से पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी है। इसके बाद दोनों को अस्पताल भेजा गया है। वहां डॉक्टर की टीम उपचार कर रही है। इसके साथ ही रामगोपाल मिश्रा की हत्या में जो वेपन इस्तेमाल किया गया था वह बरामद कर लिया गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: आरोपी सरफराज का नेपाल और बहराइच हिंसा के मास्टरमाइंड से क्या है कनेक्शन? पुलिस ने किया एनकाउंटर

रासुका के तहत लिया जा रहा एक्शन 

एसपी ने कहा- इस मामले में अभी और लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। हिंसक घटना में जो लोग भी शामिल रहे हैं, चाहे वे अफवाह फैलाने में हों या साजिश रचने में, किसी भी तरह से जिनका रोल रहा है, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां करनी बाकी है। सभी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, मौत के पीछे चौंकाने वाले कारण

क्या है बहराइच हिंसा मामला? 

बहराइच में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसा भड़क गई थी। इसमें राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद ये हिंसा और भड़क गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को आग लगा दी। पुलिस का कहना है कि राम गोपाल मिश्रा की हत्या गोली लगने से हुई। उसके साथ हुई बर्बरता की बातें भ्रामक और गलत हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नेपाल भागने की फिराक में थे बहराइच हिंसा मामले के आरोपी, पुलिस ने सरफराज-तालीम का किया एनकाउंटर

First published on: Oct 17, 2024 04:47 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola