बहराइच हिंसा के आरोपियों के एनकाउंटर के बाद लखनऊ में हाई लेवल मीटिंग, सीएम योगी मौजूद

Bahraich Accused Encounter: बहराइच में हुई हिंसा के आरोपियों का गुरुवार को एनकाउंटर कर दिया गया। इसमें एक आरोपी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

UP CM Yogi Adityanath

UP CM Yogi Adityanath

Bahraich Accused Encounter: उत्तर प्रदेश के बहराइच के महाराजगंज में हुई हिंसा के दो आरोपियों का पुलिस ने गुरुवार को एनकाउंटर कर दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी सरफराज और तालीम ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में आरोपियों को गोली मारी गई। जिससे वे घायल हो गए। कहा जा रहा है कि आरोपी सरफराज गंभीर रूप से घायल है, जबकि तालीम के पैर में गोली लगी है। ये भी सामने आया है कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ बहराइच के नानपारा में हुई।

विज्ञापन

लखनऊ में हाई लेवल मीटिंग

इस एनकाउंटर के बाद लखनऊ में हाई लेवल मीटिंग शुरू हो गई है। ये मीटिंग एडीजी मुख्यालय में चल रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ को बहराइच मामले में जानकारी दी जा रही है। इस मामले में कुल 5 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि महराजगंज में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के केस में आज बहराइच पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम मोहम्मद फहीम (नामजद), मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू, मोहम्मद सरफराज (नामजद), अब्दुल हमीद (नामजद) और मोहम्मद अफजल हैं।

विज्ञापन

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा 

बता दें कि बहराइच में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा हुई थी। इस हिंसा में राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने उसकी मौत की वजह गोली लगना बताई है। हालांकि कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में कहा जा रहा है कि राम गोपाल मिश्रा के साथ बर्बरता की गई। उसके नाखून तक उखाड़ लिए गए। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने उठाए सवाल 

विपक्ष ने इस एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा- सरकार बहराइच में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार कमियों को छुपाने के लिए ऐसा कर रही है। सरकार फर्जी एनकाउंटर और हत्याएं करा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ