नहाती महिलाओं के वीडियो बनाने वाला कितना शातिर? मोबाइल ने दिया ये सबूत

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स को नहा रही महिला का अश्लील वीडियो बनाते समय दबोचा गया है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी के मोबाइल से पुलिस ने कई वीडियो बरामद किए हैं। मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Uttar Pradesh crime news

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक युवक होटल के बाथरूम में नहा रही महिलाओं के वीडियो बनाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के मोबाइल को जब पुलिस ने चेक किया तो वह दंग रह गई। आरोपी के मोबाइल में कई महिलाओं को आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम सौरभ है, जो नहा रही महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड करता था। रिपोर्ट्स के अनुसार VIP दर्शन मार्ग गेट नंबर-3 के सामने स्थित एक होटल में आरोपी महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। आरोपी होटल का ही कर्मचारी बताया जा रहा है। एक महिला को आरोपी की परछाई दिख गई। महिला जोर-जोर से बाथरूम में चिल्लाने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की आवाज सुनकर होटल स्टाफ और अन्य लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों ने आरोपी सौरभ को दबोच लिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की जांच की तो पता लगा कि वह लंबे समय से महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक मोबाइल से 10 वीडियो मिले हैं। पुलिस ने गेस्ट हाउस को सील कर दिया है। गेस्ट हाउस को सील करने की कार्रवाई अयोध्या विकास प्राधिकरण और पुलिस ने संयुक्त रूप से की है।

विज्ञापन

बहराइच का रहने वाला है आरोपी

महिला ने पुलिस को बताया कि वह नहा रही थी। इसी दौरान उसे परछाई दिखी। आरोपी उसका वीडियो बना रहा था। युवक के हाथ में मोबाइल देख महिला घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इसके बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की तो लोगों ने उसे दबोच लिया। आरोपी बहराइच जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ