Atiq Ashraf Murder: पोस्टमार्टम के बाद अतीक-अशरफ शव रिश्तेदारों को सौंपा, तीनों आरोपियों को 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Atiq Ashraf Murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का अंतिम संस्कार किए जाने के कुछ ही घंटे बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया है।
हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रयागराज में 17 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और धारा 144 लागू कर दी गई है। लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें hindi.news24online.com के साथ।
#UPDATE | Uttar Pradesh: All three shooters, Arun Maurya, Sunny Singh and Lovelesh Tiwari who killed Atiq Ahmed and his brother Ashraf, have been sent to 14-day judicial custody. https://t.co/d7ArxDicVA
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 16, 2023
'एक हफ्ते पहले घर आया था, उसके बाद से बात नहीं हुई…पता नहीं नसीब में क्या लिखा था'
कैमरे पर रोईं हमलावर लवलेश तिवारी की मां #AtiqueAhmed #AshrafAhmed pic.twitter.com/NcMDY0A0XG
— News24 (@news24tvchannel) April 16, 2023
1. गुजरात जेल से अतीक अहमद व बरेली जेल से लाए गए उनके भाई अशरफ की प्रयागराज में कल रात पुलिस हिरासत में ही खुलेआम गोली मारकर हुई हत्या, उमेश पाल जघन्य हत्याकाण्ड की तरह ही, यूपी सरकार की कानून-व्यवस्था व उसकी कार्यप्रणाली पर अनेकों गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े करती है।
— Mayawati (@Mayawati) April 16, 2023
यह कुछ नहीं करता था और इसके ऊपर पहले से भी मामले दर्ज़ हैं। हम लोग 3 भाई थे जिसमें से एक की मृत्यु हो गई। यह ऐसे ही घूमता-फिरता रहता था और फालतू के काम करता रहता था। हम उससे अलग रहते हैं और बचपन में ही भाग गया था: गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मारने वाले… pic.twitter.com/nWbsLahxEo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2023
#WATCH उत्तर प्रदेश में जो हो रहा है वह देश देख रहा है। क़ानून का राज नहीं रहेगा तो यह घटनाएं किसी के भी साथ हो सकती हैं। यूपी में जो हुआ वह आसान है लेकिन क़ानून व्यवस्था को बनाए रखना मुश्किल है: अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत pic.twitter.com/hZZMLoLMla
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2023
#WATCH हम देश के प्रधानमंत्री से पूछना चाहेंगे कि आप कुछ बोलेंगे या नहीं? प्रधानमंत्री भाषण में बोलते हैं कि 'मेरी सुपारी ली गई है' अब बताइए की जहां से आप सांसद हैं उस प्रदेश में क्या हो रहा है। भारत का हर नागरिक कल की घटना के बाद गैर-महफूज और कमज़ोर समझ रहा है: AIMIM प्रमुख pic.twitter.com/Kx7RGvINop
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2023
#WATCH | I am ready to die… Radicalisation needs to be stopped. I will surely visit Uttar Pradesh, I am not scared. "Jab pyaar kiya toh darna kya": AIMIM chief Asaduddin Owaisi on Atiq and Ashraf's murder pic.twitter.com/8Oxm0vGX4q
— ANI (@ANI) April 16, 2023
#WATCH | UP: …We have no information about how he reached there and we didn't mean anything to him…He is a drug addict…We don't know anything about him…: Yagya Tiwari, father of shooter Lovelesh Tiwari who shot gangster-turned-politician Atiq Ahmed and his brother Ashraf pic.twitter.com/ClmtzkKL9k
— ANI (@ANI) April 16, 2023
उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार को कहा कि शनिवार की रात अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले शूटर घटना स्थल पर खुद को पत्रकार बता रहे थे। पुलिस के मुताबिक, तीनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है कि तीनों के खिलाफ पहले कहां-कहां मामले दर्ज हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अतीक से बड़ा माफिया बनना चाहते हैं, इसलिए पुलिस के सामने वारदात को अंजाम दिया। उधऱ, पुलिस आरोपियों के बयान पर भरोसा नहीं कर रही है। उनसे लगातार पूछताछ जारी है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अतीक अहमद और अशरफ के शूटर प्रयागराज के निवासी नहीं थे। अतीक अशरफ की हत्या करने वाला लवलेश तिवारी बांदा का रहने वाला है, जबकि अरुण मौर्य हमीरपुर का रहने वाला है। तीसरा आरोपी सन्नी कासगंज जिले का रहने वाला है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: