Video Viral: बुजुर्ग पर बरसाए लाठी-डंडे, बदमाशों की दबंगई पर पुलिस ने लिया एक्शन

Agra Land Dispute Elderly Man beaten badly: उत्तर प्रदेश के आगरा में भूमि विवाद को लेकर बदमाशों ने बुजुर्ग शख्स की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बुजुर्ग पर बरसाए लाठी-डंडे, बदमाशों की दबंगई पर पुलिस ने लिया एक्शन
विज्ञापन

Agra Land Dispute Elderly Man beaten badly Video viral: उत्तर प्रदेश के आगरा से भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। यहां पर पिनाहट थाना क्षेत्र के झोरियां रोड पर बदमाशों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। जिसके चलते बुजुर्ग शख्स के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि बदमाशों ने जमीन के विवाद को लेकर रास्ते से जा रहे बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस मामले को लेकर आगरा पुलिस ने संज्ञान लिया है और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायल शख्स को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

निहत्ते बुजुर्ग पर बरसाए डंडे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ बदमाश रास्ते में घेर कर निहत्ते बुजुर्ग पर डंडों से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर देते हैं। वहीं, एक शख्स लोगों से कहता हुआ नजर आ रहा है कि बदमाशों ने बुजुर्ग पर कितनी बेरहमी से हमला किया। हालांकि, इसके बाद भी बदमाश रुकते नहीं है, उसी शख्स को डंडे से धमकाते हैं। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग को बुरी तरह घायल कर बदमाश मौके से फरार हो गए हैं।

Advertisment

पुलिस ने दिए कार्रवाई करने के निर्देश

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यूपी पुलिस ने इस वीडियो के नीचे रिप्लाई कर कहा कि उक्त मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायल शख्स को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए थाने पहुंची थी महिला, दरोगा की एक चूक ले गई मौत की कगार पर

विज्ञापन

देवरिया से भी आया था भूमि विवाद का मामला

बता दें कि उत्तर प्रदेश से भूमि विवाद को लेकर कई घटनाएं सामने आई हैं। अभी दो महीने पहले भूमि विवाद के चलते देवरिया में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया था और कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ