News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Accident on Delhi-Meerut Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा रॉन्ग साइड से जा रही एक कार की वजह से हुआ। दरअसल, रॉन्ग साइड से जा रही कार अचानक एक बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके पर ही गिर गया।
मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद कार सामने से आ रही एक अन्य कार से टकरा जाती है। टक्कर लगते ही वह कार पूरी तरह से पलट जाती है। बीच सड़क पर कार के पलटने से उस तरफ से आ रही कई गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई। बता दें कि इस हादसे का वीडियो इंस्टा पर शेयर किया गया है। यह वीडियो greaternoidawest.in अकाउंट से शेयर किया गया है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कार रॉन्ग साइड से सड़क के किनारे चल रही है। इसी दौरान सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल कार से टकरा जाती है। मोटरसाइकिल से टक्कर लगने के बाद कार सवार अपना नियंत्रण खो देता और सामने से आ रही एक अन्य कार से टकरा जाती है। कार टक्कर लगने के बाद पूरी तरह सड़क पर पलट जाती है। इसके बाद कई गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो जाती है।
View this post on Instagram
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।