यीडा के मेडिकल डिवाइस पार्क में विदेशी करेंगे इन्वेस्ट, आबूधाबी, कतर और दुबई तैयार

Uttar Pradesh Yamuna Authority: यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में विदेशी भी निवेश करेंगे। इसे लेकर यीडा ने तैयारी शुरू कर दी है। साढ़े तीन सौ एकड़ में बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण क्षेत्र को भी बढ़ाया गया है। अब मेडिकल डिवाइस पार्क को 500 एकड़ में विकसित किया जाएगा।

medical device park

medical device park

Uttar Pradesh Yamuna Authority: यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में बन रहे मेडिकल डिवाइड को अब साढ़े तीन सौ एकड़ से बढ़ाकर 500 एकड़ में विकसित किया जाएगा। इससे अधिक से अधिक कंपनियों को इकाई लगने के लिए मेडिकल पार्क में भूखंड आवंटन होगा। यीडा का दावा है कि मेडिकल डिवाइस पार्क को चिकित्सा उपकरणों का हब बनाने के लिए उसका विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

निवेश बढ़ाने के लिए करेंगे विदेश का दौरा

विज्ञापन

यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में जून में आयोजित होने वाले इंडिया मेडटेक एक्सपो 2025 में मेडिकल डिवाइस पार्क का प्रचार प्रसार होगा। इसमें 200 कंपनियों की भागीदारी होने की संभावना है। इसके साथ ही देश में मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश बढ़ाने के लिए एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फाड मेडिकल डिवाइस का प्रतिनिधि मंडल जून में आबूधाबी, कतर और दुबई का दौरा करेगा। सूत्रों के मुताबिक, इन तीनों कई बड़े कारोबारी मेडिकल डिवाइस पार्क में इन्वेस्ट को भी तैयार हो गए हैं।

चिकित्सा उपकरणों का विदेश में भी निर्यात

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चिकित्सा उपकरणों के लिए विदेश पर निर्भरता समाप्त करने के लिए देश में मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित हो रहे हैं। भारत में बने चिकित्सा उपकरणों का विदेश में भी निर्यात होगा। मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश बढ़ाने और निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र सरकार ने एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फार मेडिकल डिवाइस का गठन किया है।

40 कंपनियां हो चुकी पंजीकृत

विज्ञापन

इसका मुख्यालय गौतमबुद्ध नगर में अस्थाई तौर पर यीडा कार्यालय में संचालित हो रहा है, जल्द ही इसे सेक्टर 28 में बने प्रशासनिक भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। प्रमोशन काउंसिल को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कंपनियों को सदस्यता दी जा रही है। अभी तक 40 कंपनियां पंजीकृत हो चुकी हैं।

90 कंपनियों को भूखंड का आवंटन

विज्ञापन

सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश के लिए कंपनियों का बढ़ा रुझान देखते हुए इसे साढ़े तीन सौ एकड़ से बढ़ाकर पांच सौ एकड़ में विकसित किया जाएगा। यीडा ने मेडिकल डिवाइस पार्क में अभी तक 90 कंपनियों को भूखंड आवंटन किया है। एक इकाई क्रियाशील होने को तैयार है, जबकि 11 इकाई निर्माणाधीन हैं।

जून में इंडिया मेडटेक एक्सपो 2025 का आयोजन

विज्ञापन

जून में ग्रेटर नोएडा में इंडिया मेडटेक एक्सपो 2025 भारत हेल्थ का आयोजन होने जा रहा है। इसमें दो सौ कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। जून में एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल का प्रतिनिधिमंडल निवेश जुटाने के लिए तीन देशों का दौरा करेगा।

45 कंपनियों के प्रतिनिधि करेंगे निरीक्षण

विज्ञापन

सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि सितंबर में 4 से 6 तारीख तक दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया मेडटेक का आयोजन होगा। इसमें पांच सौ प्रदर्शन कंपनियां और खरीदार हिस्सा लेंगे। प्रदर्शनी में शामिल 45 कंपनियों के प्रतिनिधि यीडा में विकसित हो रहे मेडिकल डिवाइस पार्क का निरीक्षण करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ