'6 साल...10 हजार एनकाउंटर', अकेले मेरठ में 63 क्रिमिनल्स ढेर, जानें योगी आदित्यनाथ सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड

UP Police Encounter, How Many Criminals Killed In UP, Uttar Pradesh Yogi Adityanath, CM Yogi News, UP Law And Order, UP Police, Yogi Government Six Years

सीएम योगी छह साल तक मुख्यमंत्री कार्यकाल पूरा करने वाले पहले यूपी के पहले भाजपाई सीएम हैं।

UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ बतौर सीएम छह साल का कार्यकाल पूरे करने वाले हैं। 25 मार्च को उनके दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे हो रहे हैं। इस बीच गुरुवार को सरकार ने छह साल में हुए पुलिस एनकाउंटर का पूरा ब्यौरा जारी किया है।

विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, छह सालों में पुलिस और अपराधियों के बीच 10,000 से अधिक मुठभेड़ हुई हैं। जिसमें 104 अपराधी मारे गए हैं। इस दौरान एक जांबाज सिपाही भी शहीद हो गया।

विज्ञापन

मेरठ में सबसे ज्यादा एनकाउंटर

एनकाउंटर की संख्या के मामले में मेरठ टॉप है। यहां 2017 के बाद से सबसे अधिक 3152 मुठभेड़ हुई है। जिसमें 63 अपराधी मारे गए और 1708 अपराधी घायल हुए। 401 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। यूपी पुलिस की कार्रवाई के दौरान 5,967 अपराधियों को पकड़ा गया है।

विज्ञापन

आगरा दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

वहीं, एनकाउंटर की हिट लिस्ट में आगरा दूसरे स्थान पर है। यहां पुलिस ने 1,844 मुठभेड़ को अंजाम दिया, जिसमें 4654 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि 14 खूंखार अपराधी मारे गए और 55 पुलिस वाले घायल हुए।

वहीं, बरेली तीसरे स्थान पर है। यहां 1,497 मुठभेड़ हुई, जिसमें 3,410 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 7 की मौत हुई। बरेली में मुठभेड़ के दौरान 437 अपराधी घायल हुए। इन अभियानों में 296 बहादुर पुलिस कर्मी घायल हुए, जबकि 1 शहीद हो गया।

विज्ञापन

पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने की थी तारीफ

उल्लेखनीय है कि ग्लोबल समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत दिग्गज नेताओं और निवेशकों ने यूपी की कानून व्यवस्था की तारीफ की थी। यूपी पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए योजनाबद्ध और चरणबद्ध तरीके से काम किया और मुठभेड़ सबसे बड़ी रणनीति थी, जिससे अपराधियों में डर पैदा हो गया, जिसके बाद वे राज्य से भागने लगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ