गालीबाज श्रीकांत त्यागी पर कसता जा रहा है शिकंजा, पुलिस ने पत्नी को दूसरी बार हिरासत में लिया
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी करने वाले गालीबाज श्रीकांत त्यागी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। श्रीकांत की जल्द से जल्द गिरफ्तारी को दबाव बनाने के लिए पुलिस ने मंगलवार सुबह उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए दूसरी बार हिरासत में लिया गया है। वहीं रविवार देर रात सोसायटी में अवैध रूप से घुसने वाले छह लोगों को जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि कथित नेता श्रीकांत त्यागी पर नोएडा पुलिस ने ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी परिसर में रहने वाली एक महिला के साथ गाली-गलौज करने और मारपीट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। महिला ने श्रीकांत द्वारा सोसायटी में अतिक्रमण करने का विरोध किया था। मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आया, लेकिन श्रीकांत त्यागी तभी से फरार है। जानकारी के मुताबिक श्रीकांत नोएडा के भंगेल का रहने वाला है।
थाना फेस-2 नोएडा:- ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार। pic.twitter.com/BCnH24FMM8
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) August 8, 2022
उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच मिली थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ सका। सोमवार को उसने अपने वकील के माध्यम से सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगाई थी, जिस पर कोर्ट ने मुकदमों की रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी। वहीं भारी संख्या में पुलिस ने सूरजपुर में डेरा डाल दिया है। अब नोएडा पुलिस उसकी लोकेशन पता करने के लिए उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक नोएडा पुलिस ने पिछले शुक्रवार को भी श्रीकांत की पत्नी को हिरासत में लिया था। 24 घंटे से अधिक समय तक उससे पूछताछ की गई थी। पत्नी के अलावा श्रीकांत के अन्य परिवार वालों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। सूत्रों के मुताबिक अभी भी कई परिवार वालों से पूछताछ की जारी है। पुलिस ने बताया कि वह किसी भी प्रकार का ऑनलाइन लेनदेन या फिर एटीएम का इस्तेमाल नहीं कर रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: