हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जातीय जनगणना को लेकर अखिलेश का कांग्रेस पर तंज, सवाल उठाते हुए कह दी ये बात

अखिलेश ने कहा, सबको एहसास हो गया है कि जब तक पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों को साथ नहीं लेंगे तबतक कामयाब नहीं होंगे।

विज्ञापन

Akhilesh Yadav on caste census: इंडिया गठबंधन को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विरोधी बयान से चुनावी खलबली मची हुई है। विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर अखिलेश खासकर कांग्रेस को निशाने पर ले रहे हैं। इस बीच अखिलेश ने जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। कांग्रेस के देशभर में जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि यह चमत्कार है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस ने जातीय जनगणना के आंकड़े नहीं दिए। अखिलेश ने कहा कि ये चमत्कार है, क्योंकि सबको एहसास हो गया है कि जब तक पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों को साथ नहीं लेंगे तबतक कामयाब नहीं होंगे।

बता दें कि अखिलेश मध्य प्रदेश में सपा उम्मीदवारों के खिलाफ कांग्रेस के प्रत्याशी खड़े किए जाने से नाराज हैं। हालांकि वे कह रहे हैं कांग्रेस से वे इस वजह से नाराज नहीं हैं। मध्य प्रदेश में सपा ने 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए थे, जिसमें से 5 पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी खड़े कर दिए। खबरों के मुताबिक सपा कई सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं थी। इसे लेकर सपा और कांग्रेस में दूरी बन गई है।

वहीं अखिलेश के आरोपों पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि अरे छोड़ो अखिलेश-वखिलेश को। कमलनाथ के इस बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि वे उलझन में नहीं फंसना चाहते हैं और जिनके नाम में कमल हो वह अखिलेश ही कहेंगे, वखिलेश नहीं कहेंगे।

विज्ञापन

इस तरह के बयानों से कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस और सपा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले से ही खुलकर जातिगत जनगणना की वकालत कर रहे हैं। ऐसे में अखिलेश का यह बयान उनपर तंज माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें-दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, दिवाली से पहले योगी सरकार बढ़ाएगी महंगाई भत्ता

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola