Jaipur News : बेराजगार युवकों ने इस शहर में निकाली बड़ी रैली, 23 को करेंगे विधानसभा का घेराव

Unemployment Youth

Unemployment Youth

Jaipur News : बेरोजगारों ने राजस्थान की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को बेरोजगारों ने नागौर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध रैली निकाली। इस दौरान बेरोजगारों ने भर्ती परीक्षाओं में रासुका लागू करने के साथ ही रद्द हुई परीक्षा की CBI से जांच करवाई जानी चाहिए। ताकि दोषियों को सख्त सजा मिल सके। बेरोजगार संघ ने कहा है कि अगर ऐसा नहीं होता हैं तो हम 23 जनवरी को विधानसभा का घेराव करेंगे।

विज्ञापन

प्रदेश भर में निकालेंगे रैली

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। अब तक विभिन्न परीक्षाओं में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नए कानून के तहत कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में भविष्य में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का पेपर लीक होने का खतरा बढ़ गया है। इसलिए जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती। हम प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकालेंगे।

विज्ञापन

ये प्रमुख मांग कर रहे बेराजगार

भर्तियों के पेपरलीक के मामलों की जांच CBI से करवाई जाए। भविष्य में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं से पहले राज्य सरकार सतत धरपकड़ अभियान चलाकर पेपर माफिया गिरोह को खत्म करें। नए गैर जमानती कानून के तहत पेपर लीक में लिप्त सभी दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाए। आरपीएससी, कर्मचारी चयन बोर्ड जैसी संस्थाओं में सरकार ईमानदार निष्पक्ष और सेवानिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति करें। पेपर बाहरी प्रिंटिंग प्रेस से ना छपवाकर सरकार खुद की प्रिंटिंग प्रेस से ही छपवाने का काम करें। सेकेंड ग्रेड पेपर लीक मामले की जांच अंतिम कड़ी तक की जाए। इसके मुख्य आरोपियों को बेनकाब करके जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए। आगामी भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होते हैं तो संबंधित मंत्री का इस्तीफा लिया जाए। बेरोजगारों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ