Viral Video: राजस्थान के जयपुर में दिन दहाड़े पति-पत्नी का अपहरण, 10 दिन पहले की थी लव-मैरिज, जानें पूरा मामला
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लव मैरिज करने करने खफा लड़की वालों ने 10 दिन बाद ही फिल्मी अंदाज में दूल्हा और दुल्हन का अपहरण कर लिया। ये खौफनाक घटना मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। लड़के के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक जयपुर के जमवारामगढ़ के रहने वाले पृथ्वीराज (21) का अपने ही इलाके की रहने वाली पूजा योगी (21) से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया है कि पृथ्वीराज और पूजा योगी ने 10 मार्च को यूपी के गाजियाबाद स्थित आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों हरमाड़ा क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगे।
https://twitter.com/singhsimran4321/status/1637762836389855232
बताया गया है कि दोनों की लव मैरिज के बाद लड़की वाले काफी नाराज थे। रविवार को काफी संख्या में लड़की पक्ष के लोग हरमाड़ा में पहुंच गए। घर में मौजूद पृथ्वीराज और पूजा को घसीट कर बाहर निकाला। बाहर खड़ी गाड़ी में दोनों को डालकर अपहरण कर ले गए। घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा मामला कैद हो गया है।
दिन दहाड़े हुए इस कांड के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पृथ्वीराज के पिता रामलीला ने थाना हरमाड़ा में अपनी बहू और बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही बड़ी अनहोनी की आशंका जताई है। वहीं मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। कई टीमें दबिश देने में लगी हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: