Kirodi Lal Meena: धरने पर बैठे किरोड़ीलाल को मिला प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का साथ
Edited By Rakesh Choudhary

Kirodi Lal Meena, Satish Poonia
Edited By Rakesh Choudhary

Kirodi Lal Meena, Satish Poonia
Kirodi Lal Meena: आगरा-जयपुर हाईवे पर पिछले 8 दिनों से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा धरने पर बैठे हैं। मीणा पेपर लीक मामले में सीबाआई जांच समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी धरने में शामिल हुए।
https://twitter.com/DrKirodilalBJP/status/1620380068207038464?cxt=HHwWgMDU6cfF3_wsAAAA
किरोड़ी लाल को समर्थन देने पहुंचे सतीश पुनिया ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। (Kirodi Lal Meena) बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि देश में सर्वाधिक पेपरलीक की घटनाएं राजस्थान में हो रही हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सदन में लीपापोती में लगे हैं।
हमारे जागरूक जनप्रतिनिधि भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा पेपर लीक की निष्पक्ष जांच को लेकर घाट की गुणी, जयपुर में धरने पर बैठे हैं, आज वहां पहुंचकर आंदोलन में सहभागिता दी।
बता दें कि पिछले 8 दिनों से प्रदर्शन कर रहे किरोड़ी लाल को समर्थन देेने कई नेता पहुंच चुके हैं। (Kirodi Lal Meena) किरोड़ी लाल को समर्थन देने पहुंची पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि हम सब किरोड़ी लाल के साथ है। प्रदेश में रीट भर्ती समेत अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। प्रदेश में कोई भी भर्ती सही ढंग से नहीं हुई। हम सब युवाओं के लिए आवाज उठाने वाले किरोड़ी लाल के साथ है।
वसुंधरा राजे से पहले प्रदेश में विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पायलट समर्थक विधायक हरीश मीणा समेत पार्टी के कई नेता व पदाधिकारी अब तक धरनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: